🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

मोदी सरकार बेहद खास अंदाज में मनाएगी 70वां स्वतंत्रता दिवस, ये है प्लान!

👤
Admin
👁 19079 व्यूज
📍 1
 मोदी सरकार बेहद खास अंदाज में मनाएगी 70वां स्वतंत्रता दिवस, ये है प्लान!
केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने 70वें स्वतंत्रता दिवस समारोह को देश भर में उत्सव की तरह मनाने की योजना तैयार की है। 9 अगस्त को खुद पीएम मोदी इस कार्यक्रम को लॉन्च करेंगे। पीएम खुद शहीद क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद के जन्मस्थान भावरा में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। भावरा मध्यप्रदेश के अलीराजपुर जिले में है। पीएम देशवासियों को 9 अगस्त 1942 को शुरू हुए भारत छोड़ो आंदोलन की याद दिलाएंगे और आजादी के 70 साल का महत्व लोगों को समझाएंगे।

मोदी मंत्रिमंडल में शामिल 75 मंत्री देश भर में तमाम महत्वपूर्ण जगहों पर जाएंगे और आंदोलन के हर महत्वपूर्ण कार्यक्रम और स्थल को याद किया जाएगा। राष्ट्रीय महापुरुषों के साथ-साथ स्थानीय महापुरुषों को भी याद किया जाएगा। सरकार इस मौके पर कई रचनात्मक कार्यक्रमों का आयोजन करेगी और इस दौरान अपने विकास कार्यों से भी जनता को अवगत कराया जाएगा।सूत्रों की मानें तो केंद्र की महिला मंत्री और सांसद देश की सीमाओं पर जाकर सैनिकों को राखी बांधेंगी। सभी मंत्रालय अपने स्तर पर भी कार्यक्रम आयोजित करेंगे। 12 से 18 अगस्त तक सूचना और प्रसारण मंत्रालय देशभक्ति वाली फिल्मों का फेस्टिवल आयोजित कर रहा है। ये फेस्टिवल दिल्ली के सीरी फोर्ट ऑडिटोरियम में होगा।

Tags :