🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

प्रियांशु के इलाज के लिए बढ़े हाथ, सीएम हाउस से भी मिला आश्वासन

👤
प्रतिवाद
👁 19277 व्यूज
📍 Bhopal
प्रियांशु के इलाज के लिए बढ़े हाथ, सीएम हाउस से भी मिला आश्वासन
10 सितंबर 2017। दिल की जटिलतम बीमारी डबल वेंट्रिकल वॉल्व से जूझ रहे तीन वर्षीय प्रियांशु मेश्राम के अमेरिका में इलाज की उम्मीदें अब बंधती दिखाई दे रही हैं। सोशल मीडिया पर ए आर रेहमान, पलक मुछाल, रितिक रोशन, अभिषेक बच्चन, मीका सिंह, वाजिद खान, राहुल देव, अनूप जलोटा, इरफान पठान आदि विजेंदर सिंह आदि की अपील के चलते प्रियांशु के इलाज के लिए लगभग 12 लाख रूपये की राशि एकत्रित हो चुकी है। अमेरिका के बोस्टन चिल्ड्रन हॉस्पिटल में होने वाली प्रियांशु की सर्जरी व दवाओं पर कुल 62 लाख रूपयों का खर्च आएगा।



प्रियांशु की मदद के लिए आगे आए दिल्ली के एक समाज सेवी गौरव मल्होत्रा तथा प्रियांशु का निशुल्क इलाज कर रहे बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर राकेश मिश्रा ने आज एक पत्रकार वार्ता आयोजित कर प्रियांशु के लिये जुटाई जा रही सहायता में हुई प्रगति के बारे में बताया।

श्री गौरव ने बताया कि वे प्रियांशु की मदद के लिए पीएम हाउस सहित विभिन्न मंत्रालयों सहित अमेरिकन एम्बेसी से संपर्क में हैं। इस सिलसिले में वे कल भोपाल पहुंचकर मुख्यमंत्री कार्यालय भी गए तथा वहां मौजूद अधिकारियों से चर्चा की। उन्हें मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री एस के मिश्रा ने आश्वस्त किया है कि जैसे ही वे 50 लाख रूपये एकत्रित कर लेंगे वैसे ही शेष राशि मुख्यमंत्री सहायता कोष से प्रियांशु को प्रदान कर दी जाएगी।



डॉक्टर मिश्रा ने कहा कि प्रियांशु को डबल वेंट्रिकल वॉल्व की समस्या है जिससे उसका शुद्ध और अशुद्ध खून आपस में मिल रहा है साथ ही ब्लड प्रेशर जरूरत से अधिक मात्रा में फेफड़ों पर पड़ रहा है। इससे उसके फेफड़े क्षतिग्रस्त हो रहे हैं। इस स्थिति के चलते प्रियांशु को हर महीने आईसीयू में दाखिल कर ऑक्सीजन व दवाईयां पड़ती हैं। इसके अभाव में वह निढाल हो जाता है।



प्रियांशु के पिता व पेशे से मजदूर सागर मेश्राम ने बताया कि वह देश के सभी प्रमुख अस्पतालों में जाकर प्रियांशु के इलाज की कोशिश कर चुका है किंतु सभी जगह उसे निराशा ही मिली है। ऐसे में केवल बोस्टन चिल्ड्रन हास्पिटल ही एक आखिरी उम्मीद बची है।



Tags :