🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

प्रदेश में 4 और 5 जनवरी 2018 को "फ्रेंड्स ऑफ एमपी" समिट

👤
PDD
👁 18576 व्यूज
📍 Bhopal
प्रदेश में 4 और 5 जनवरी 2018 को "फ्रेंड्स ऑफ एमपी" समिट
26 अक्टूबर 2017। प्रदेश में चार और पांच जनवरी 2018 को 'फ्रेंड्स ऑफ एमपी' समिट का आयोजन किया जायेगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अमेरिका प्रवास के दौरान कांस्यूलेट जनरल ऑफ इंडिया न्यूयार्क में अपने संबोधन में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 'फ्रेंड्स ऑफ एम.पी.' एक ऐसा मंच है, जो मध्यप्रदेश के विकास का संकल्प लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नए भारत के निर्माण के सपने को साकार बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगा।



मुख्यमंत्री ने फ्रेंड्स ऑफ एम.पी. के सभी सदस्यों को समिट में भाग लेने के लिये आमंत्रित किया। उन्होंने मध्यप्रदेश के विकास में रूचि रखने वाले अप्रवासी भारतीयों से प्रदेश के विकास में भागीदार बनने का आग्रह किया।



उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री मोदी के ग्लोबल टेलेंट पूल बनाने के नवाचारी प्रयास को आगे बढ़ाते हुए शिवराज सिंह ने फ्रेंड्स ऑफ एम.पी. फोरम बनाया। इससे मध्यप्रदेश से लगाव रखने वाले अप्रवासी भारतीय जुड़ सकते हैं, चाहे वे किसी भी देश में रहते हों। इसके अलावा, देश के किसी भी राज्य में निवास कर रहे मध्यप्रदेश के निवासी भी इससे जुड़ सकते हैं, चाहे वे किसी भी क्षेत्र में काम कर रहे हैं।



फ्रेंड्स ऑफ एम.पी. के सदस्य मित्र विकास परियोजनाओं को गोद ले सकते हैं। उसे आगे बढ़ाने में वित्तीय मदद कर सकते हैं। किसी भी क्षेत्र में निवेश को बढ़ाने में भी मदद कर सकते हैं। सामाजिक गतिविधियों को प्रोत्साहन दे सकते हैं। अपनी क्षमता और प्रतिभा का उपयोग करते हुए सामुदायिक विकास, स्वास्थ्य, शिक्षा, कौशल विकास, पर्यटन, उद्योग, ग्रामीण विकास जैसे क्षेत्रों में सहयोग दे सकते हैं।

Tags :