🔴 TRENDING NOW!
सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी

लाइफस्टाइल बदलाव के साथ बेहतरीन जिंदगी जी सकते हैं सोरायसिस पीड़ित

👤
DD
👁 20623 व्यूज
📍 Bhopal
लाइफस्टाइल बदलाव के साथ बेहतरीन जिंदगी जी सकते हैं सोरायसिस पीड़ित
वर्ल्ड सोरायसिस डे विशेष - 29 अक्टूबर

जानलेवा बीमारियां पूरी दुनिया का ध्यान खींचती हैं लेकिन जीवनपर्यन्त मृत्युतुल्य कष्ट देने वाली कई बीमारियों की चर्चा भी नहीं होती। आग में झुलसने समान तकलीफ देने वाली सोरायसिस इनमें से एक है। इसे त्वचा की एक समस्या कहकर नकार दिया जाता है। लाइलाज सोरायसिस आजीवन मानसिक त्रास देकर व्यक्ति को भावनात्मक स्तर पर भी तोड़ता है।



शहर के जाने माने डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. नितिन पण्ड्या के मुताबिक भले ही इस बीमारी का अभी तक इलाज नहीं ढूंढा जा सका है लेकिन इम्यून सिस्टम और आनुवांशिकी से जुड़ी इस बीमारी की तकलीफ, लक्षणों और इससे होने वाली दिनचर्या में पड़ने वाले खलल को डॉक्टरी इलाज से 99 फीसदी तक कम किया जा सकता है। डायबिटीज, ब्लडप्रेशर तथा गठिया की ही तरह इसके रोगी थोड़े से लाइफस्टाइल बदलावों के साथ बेहतरीन जिंदगी गुजार सकते हैं।



वे आगे बताते हैं कि हालांकि तनाव से सोरायसिस नहीं होता किंतु तनावग्रस्त रहने से इस बीमारी को मैनेज करने में जरूर दिक्कत होती है। योग, ध्यान व गहरी सांस लेने वाले व्यायाम तनाव को एक हद तक कम करने में मदद कर सकते हैं। इसके मरीज अपनी पसंद के खुले हुए कपड़े पहनने से हिचकते हैं जिसका उन्हें हमेशा मलाल रहता है। उन्हें अपने मित्रों एवं परिवार की मदद से इस हिचक को तोड़कर आगे बढ़ना चाहिए।



इण्डियन जर्नल ऑफ डर्मेटोलॉजी, वेनेरियोलॉजी एण्ड लेप्रोलॉजी के मुताबिक भारत में 33 मिलियन लोग अज्ञात कारणों से होने वाली इस बीमारी से ग्रसित हैं। बीमारी की अवस्था के मुताबिक इसके रोगी को प्रतिमाह 2 से लेकर 40 हजार रूपये तक दवाओं पर खर्च करने पड़ते हैं। लोगों में भ्रांति है कि सोरायसिस संक्रामक रोग है तथा शारीरिक साफ सफाई न रखने से पैदा होता है। सच यह है कि आनुवांशिकी तथा शरीर की रक्षा प्रणाली में आई गड़बड़ी इसके लिए जिम्मेदार होते हैं।



सिर से लेकर पैर तक कहीं भी होने वाली इस बीमारी का उपचार इंजेक्शन, गोलियों, क्रीम, लोशन व स्प्रे के अतिरिक्त अल्ट्रावायलेट लाइट थेरेपी से किया जाता है। इस थेरेपी से सोरायसिस वाले स्थान पर यूवीए व यूवीबी किरणें डाली जाती हैं।

सोरायसिस का इलाज खोजने के लिए विश्वव्यापी स्तर पर बड़े खोज व अनुसंधान कार्य जारी हैं तथा बीते 10 वर्षों में इसके उपचार की दिशा में खासी प्रगति हुई है।

Tags :