🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

आरओ के पानी से किया जाएगा महाकाल शिवलिंग का अभिषेक : सुप्रीम कोर्ट

👤
PDD
👁 20255 व्यूज
📍 Bhopal
आरओ के पानी से किया जाएगा महाकाल शिवलिंग का अभिषेक : सुप्रीम कोर्ट
26 अक्टूबर 2017। मध्य प्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन स्थित महाकाल मंदिर में क्षरण को लेकर दायर की गई याचिका पर शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने मंदिर कमेटी के पक्ष में फैसला सुनाया. कोर्ट ने यह भी कहा कि महाकाल का अभिषेक RO के पानी से होगा.



इससे पहले कोर्ट में अपना पक्ष रखने और अलग-अलग बिन्दुओं पर चर्चा करने के लिए गुरुवार को महाकाल मंदिर समिति की अहम बैठक हुई. बैठक में कई निर्णय लिए गए. इसमें सबसे अहम् श्रद्धालुओं के लिए एक आरओ पानी का फिल्टर प्लांट जल्द लगाने का निर्णय लिया गया. श्रद्धालु उस प्लांट से ही जल लेकर शिवलिंग पर चढ़ा सकेंगे.



इसी को लेकर शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट को तय करना था कि महाकाल मंदिर में शिवलिंग के क्षरण को रोकने के लिए क्या व्यवस्था की जानी चाहिए. इसको लेकर महाकाल मंदिर समिति की एक बैठक गुरुवार को वैदिक शोध संस्था चिंतामन मंदिर के पास हुई. जिसमें उज्जैन कलेक्टर सहित आला अधिकारी मौजूद रहे.



समिति ने सुप्रीम कोर्ट में अपनी बात रखने के लिए कई निर्णय लिए. साथ ही क्षरण रोकने के लिए भी कई सुझाव दिए. जिसमें सबसे बड़ी बात ये कि पुरातत्व विभाग की टीम ने कहा था की दूषित जल के कारण भी क्षरण की बात सामने आई है. इसको लेकर निर्णय लिया गया है की अब जल्द ही महाकाल मंदिर में एक नया आरओ प्लांट लगेगा. श्रद्धालु इसमें से ही जल लेकर शिवलिंग पर चढ़ा सकेंगे.

Tags :