🔴 TRENDING NOW!
सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी

मिलिये पारेख परिवार के अनोखे 51वें बच्चे से!

👤
DD
👁 19937 व्यूज
📍 Bhopal
मिलिये पारेख परिवार के अनोखे 51वें बच्चे से!
अपने परिवार में 4 पुरूषों द्वारा पाले जाने के कारण, यह 'सुशील' लड़की आखिर कैसी दिखेगी, देखिये स्टार प्लस के नये शो 'इक्यावन' में

अक्सर ऐसा होता है कि बच्चों का पालन-पोषण करने के दौरान वे ज्यादातर आदतें अपने माता-पिता से ही सीखते हैं। लेकिन तब क्या होता है जब एक लड़की उसकी मां के बगैर बड़ी होती है और वह भी अनूठे पैरेंट्स के साथ? पारेख परिवार के 51वे बच्चे सुशील को उसके परिवार के 4 पुरूषों द्वारा पाला गया है; ये चार पुरूष हैं उसके पिता, दादा, चाचा और मामा। ऐसे समाज में जहां लड़कियों से नारीत्व के सांचे में ढलने की उम्मीद की जाती है, क्या सुशील बिल्कुल अपनी मां की तरह बनेगी? सुशील की मां कोई और नहीं बल्कि वे 4 पुरूष हैं जिन्होंने उसकी परवरिश की है।



सुशील अपनी उम्र की दूसरी लड़कियों से हमेशा थोड़ा हटकर है। उसकी कद-काठी काफी लंबी और भारी-भरकम है। यही वजह है कि बच्चे उसे "ऊंट" कहकर चिढ़ाते हैं। उसकी उम्र की लड़कियां जब गुड़ियों के साथ खेलती हैं, तब सुशील जन्माष्टमी पर लड़कों को पहले मटकी फोड़ने की चुनौती देती नजर आती है। उसे घर के काम करने में कतई रुचि नहीं है और उसे चाय बनाना, कपड़े तह करना आदि जैसे काम बिल्कुल नहीं आते। ऐसे में आप यह सोचकर दंग रह जायेंगे कि आखिर उसका नाम सुशील क्यों रखा गया? आखिर इन मर्दाना गुणों के कारण उससे कौन शादी करेगा? क्या समाज उसे वैसा ही स्वीकार करेगा जैसी वह है अथवा उसे समाज के अनुरूप बनने के लिए खुद को बदलना होगा....



यह शो गुजरात के सबसे आकर्षक शहरों; कच्छ और अहमदाबाद की पृष्ठभूमि पर आधारित है। इसमें गुजरात की समृद्ध, रंगबिरंगी और अनूठी संस्कृति को दिखाया जायेगा।



प्राची तेहलान जोकि सुशील की भूमिका निभाती नजर आयेंगी, ने कहा, "यह मेरे कॅरियर की सबसे रोमांचक भूमिकाओं में से एक है। अमूमन, हमारे समाज की किसी भी लड़की में सुंदर, सुशील, सुलझी, समझदार और शांत होने के गुण होते हैं। लेकिन मैंने सुशील नामक जो किरदार निभाया है, वह अपने नाम के बिल्कुल विपरीत है। उसकी परवरिश बिल्कुल अनूठे ढंग से हुई है, उसके घर के पुरूष मां की तरह उसे प्यार करते हैं, उसकी शख्सियत को आकार देते हैं, और उसे उसकी उम्र की दूसरी लड़कियों से बिल्कुल अलग बनाते हैं। उसे इस बात का कोई दुख नहीं है कि वह दूसरी लड़कियों की तरह नहीं दिखती, बस वह जैसी है, वैसे ही अपने को अपनाती है। वह इस धारणा पर जोर देती है कि 'आप जैसे हैं, वैसे ही खुद को प्यार करें।



"इस शो में कई दिलचस्प कलाकारों को लिया गया है। इनमें नमिश तनेजा, प्रियांक ततरिया, पुनीत पंजवानी, अनवर फतेहान और जय वत्स जैसे कलाकार अन्य प्रमुख भूमिकाओं में हैं।



देखिये 'इक्यावन' जल्द आ रहा है स्टार प्लस पर



Tags :