🔴 TRENDING NOW!
सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी

कराची में 800 से ज्यादा कुत्तों को जहर देकर मारा गया

👤
Admin
👁 18040 व्यूज
📍 1
कराची में 800 से ज्यादा कुत्तों को जहर देकर मारा गया
पाकिस्‍तान के कराची में 800 से ज्यादा कुत्तों को जहर देकर मार डालने का अजीबो गरीब मामला सामने आया है। इन आवारा कुत्तों को कराची के ही स्‍थानीय प्रशासन जहर देकर मार डाला है। इसके पीछे प्रशासन ने कुत्तों की बढ़ती आबादी बताई है।

खबरों के मुताबिक गुरुवार को सुबह-सुबह प्रशासन ने बकायदा एक प्लानिंग के तहत इन कुत्‍तों को मीट में जहर देकर मारा है। डीएमसी साउथ के एक अधिकारी ने बताया कि स्‍थानीय लोगों ने कुत्‍तों की आबादी बढ़ने की शिकायत की थी जिसके बाद यह कदम उठाया गया।

अधिकारियों ने बताया कि बुधवार रात में प्रशासन की टीम ने मांस के टुकड़ों में जहर मिलाकर उन्‍हें अलग-अलग गलियों में फैला दिया और जब कुत्‍तों ने मांस के इन टुकड़ों को खाया तो उनकी मौत हो गई।
Tags :