🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

अब श्रमिकों की जानकारी आनलाईन केंद्र की वेबसाईट पर देनी होगी

👤
DD
👁 18448 व्यूज
📍 Bhopal
अब श्रमिकों की जानकारी आनलाईन केंद्र की वेबसाईट पर देनी होगी
6 नबंर 2017। अब ठेका श्रमिकों, अंतरराज्यीय प्रवासी कर्मकारों तथा भवन एवं अन्य संनिर्माण में लगे श्रमिकों की जानकारी संबंधित ठेकेदारों एवं कंपनियों-संस्थाओं को आनलाईन केंद्र सरकार की वेबसाईट पर अपलोड करना होगी। इस संबंध में केंद्रीय श्रम मंत्रालय ने सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत नवीन प्रावधान कर दिया है जो आगामी 27 नवम्बर के बाद मप्र सहित पूरे देश में प्रभावशील हो जायेगा।



नवीन प्रावधान के अनुसार, उक्त प्रकार के श्रमिकों को नियोजित करने वाले ठेकेदारों एवं कंपनियों को अपने रजिस्ट्रेशन के समय भी सभी जानकारियां जिनमें ठेकेदार का नाम, मोबाईल नंबर, पता, नियोजित श्रमिकों की संख्या, ई-मेल आईडी आदि आनलाईन देना होगी। इसके अलावा उन्हें एकीकृत वार्षिक विवरणी भी आनपलाईन देना होगी जिसमें मजदूरों को नकद या वस्तु के रुप में भुगतान पारिश्रमिक तथा दिये गये अवकाश की भी सूचना देनी होगी।



श्रमिकों की उक्त सभी जानकारियों भारत सरकार के श्रम सुविधा पोर्टल पर हर साल फरवरी माह की पहली तारीख को अपलोड करनी होगी। इसके लिये ठेका श्रम विनियमन और उत्पादन केंद्रीय संशोधन नियम 2017, अंतर्राज्यीय प्रवासी कर्मकार नियोजन का विनियमन और सेवा शर्तें केंद्रीय संशोधन नियम 2017 तथा श्रम विधि संशोधन नियम 2017 बनाये गये हैं।



नये प्रावधानों के तहत श्रमिकों से लिये जाने वाले कार्य की प्रकृति, कार्य आरंभ करने की अनुमानित तिथि, कार्य पूर्ण होने की अनुमानित तिथि, भवन एवं अन्य संनिर्माण कानून, संविदा श्रम कानून, अंतर्राज्यीय प्रवासी कर्मकार कानून, कर्मचारी भविष्य निधि कानून, कर्मचारी राज्य बीमा कानून, खान अधिनियम, कारखाना अधिनियम, मोटर परिवहन कर्मकार कानून, दुकान एवं स्थापना कानून के तहत लिये गये रजिस्ट्रेशन का नंबर भी देना होगा।



विभागीय अधिकारियों ने बताया कि केंद्र सरकार अब हर ठेका, प्रवासी एवं संनिर्माण श्रमिकों को नियोजित करने वाले ठेकेदारों एवं कंपनियों को यूनिक लिन नंबर देगी जिसके लिये उसने नये प्रारुप नियम जारी किये हैं। मप्र में आनलाईन जानकारी लेने के लिये श्रम सेवा पोर्टल है जबकि केंद्र ने अपने उपक्रमों के संबंध में श्रम सुविधा पोर्टल बनाया है। इन श्रमिकों के संबंध में सभी जानकारियां एवं विवरणियां आनलाईन भेजना अनिवार्य होगी।





- डॉ नवीन जोशी







Madhya Pradesh, MP News, Madhya Pradesh News, Hindi News



Tags :