🔴 TRENDING NOW!
सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी

हेलीकॉप्टर घोटाला मामले में किसी को भी नहीं बख्शा जाएगा: पर्रिकर

👤
admin
👁 18614 व्यूज
📍 1
हेलीकॉप्टर घोटाला मामले में किसी को भी नहीं बख्शा जाएगा: पर्रिकर
रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने कहा कि अगस्तावेस्टलैंड हेलीकॉप्टर घोटाले में शामिल लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। पर्रिकर ने भाजपा नीत राजग सरकार के दो साल पूरे होने पर आयोजित विकास पर्व के तहत यहां एक विशाल सभा को संबोधित करते हुए कहा, प्रवर्तन निदेशालय उनके (अगस्तावेस्टलैंड में शामिल लोगों) पीछे है और किसी को बख्शा नहीं जाएगा।



नरेंद्र मोदी सरकार की दो साल की उपलब्धियों का बखान करते हुए रक्षा मंत्री ने कहा कि वर्तमान सरकार ने इस बात का पाठ पढ़ाया है कि सत्ता में रहकर कैसे स्वच्छ (बेदाग) रहा जाए।



उन्होंने कहा कि वह ईमानदारी को नेता का सबसे बेशकीमती खजाना मानते हैं।



सीमावर्ती क्षेत्रों में तैनात सुरक्षा कर्मियों के प्रयासों की सराहना करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इन दिनों सीमापार से घुसपैठ घट गयी है क्योंकि 70-75 फीसदी सशस्त्र घुसपैठियों का सफाया कर दिया जाता है।
Tags :