🔴 TRENDING NOW!
सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी

इंदौर में बिक सकती है सहारा की 500 करोड़ की संपत्ति

👤
Admin
👁 17923 व्यूज
📍 1
इंदौर में बिक सकती है सहारा की 500 करोड़ की संपत्ति
सहारा ग्रुप के प्रमुख सुब्रतो राय इन दिनों पैरोल पर हैं। उन्हें जमानत पर बाहर रहने के लिए सुप्रीम कोर्ट में पांच हजार करोड़ रुपए नकद और पांच हजार करोड़ रुपए की बैंक गारंटी जमा करवाना है। साथ ही सेबी के आदेश के तहत निवेशकों को 36 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा लौटाने हैं। इस राशि का इंतजाम करने के लिए सहारा ग्रुप सभी शहरों में फैली अपनी संपत्तियों के मूल्यांकन में लगा है।ग्रुप के इंदौर प्रतिनिधि ने हाल ही में प्रशासन को पत्र लिखकर ग्रुप की इंदौर बायपास पर बिचौली मर्दाना में 33 हेक्टेयर से ज्यादा जमीन और उस पर स्थित सभी अचल संपत्तियों का मूल्यांकन कर रिपोर्ट देने का आग्रह किया है। यह जमीन सहारा इंडिया कमर्शियल कॉर्पोरेशन लिमिटेड और मेसर्स सहारा इंडिया टाउन डेवलपर्स प्रालि और अन्य के नाम पर दर्ज है। माना जा रहा है कि ग्रुप इस मूल्यांकन रिपोर्ट को बैंक गारंटी के तौर पर कोर्ट में देगा या इस संपत्ति को बेचेगा। प्रशासन ने इस जमीन की गाइडलाइन कीमत निकाली है, जो 15 हजार रुपए प्रति वर्गमीटर है। इस हिसाब से एक हेक्टेयर जमीन 15 करोड़ और 33 हेक्टेयर जमीन 500 करोड़ रुपए से ज्यादा की होती है। यह तो केवल जमीन की कीमत है। वहां सड़क, मकान व अन्य निर्माण भी हो चुके हैं। ग्रुप इनका भी मूल्यांकन करवा रहा है। प्रशासन ने पीडब्ल्यूडी व अन्य संस्थाओं को पत्र लिख मूल्यांकन के लिए कहा है।
Tags :