🔴 TRENDING NOW!
सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी

डायबिटीज महिलाओं के लिए ज्यादा घातक: डॉ. शचिन गुप्ता

👤
DD
👁 28921 व्यूज
📍 Bhopal
डायबिटीज महिलाओं के लिए ज्यादा घातक: डॉ. शचिन गुप्ता
भोपाल 18 नवंबर 2017। यूं तो टाइप 1 व टाइप 2 डायबिटीज के लक्षण पुरूषों एवं महिलाओं में समान होते हैं किंतु कुछ लक्षण और जटिलताएं केवल महिलाओं में पाई जाती हैं। डायबिटीज कभी भी, किसी को भी हो सकती है। इसका गरीबी या अमीरी से कोई नाता नहीं है। महिलाओं में यह बीमारी ज्यादा घातक बनकर उभरती है। इसका कारण जागरूकता की कमी, लक्षणों की अनदेखी, 40 प्रतिशत तक मामलों में देरी से इलाज के लिए पहुंचना और आर्थिक कमजोरी है।



उक्त बात आज डायबिटीज जागरूकता माह के उपलक्ष्य में आज आयोजित एक पत्रकार वार्ता में शहर के जाने माने डायबेटोलॉजिस्ट डॉ. शचिन गुप्ता ने कही। उन्होंने कहा कि भूख व प्यास बढ़ जाना, बार-बार पेशाब लगना, अचानक वजन घटना या बढ़ना, धुंधला दिखाई देना और थकान होना डायबिटीज के ये लक्षण महिलाओं व पुरूषों में समान होते हैं। वही पुरूषों में 40 साल की उम्र में डायबिटीज की वजह से यौन क्रियाशीलता में कमी देखनें को मिल रही हैं। पुरूषों में हो रही इस समस्या का इलाज भी संभव हैं।



डायबिटिक महिलाओं में होती हैं ये समस्याएं

योनि व मुंह में यीस्ट इन्फेक्शन, खुजली व दर्द, यूरीनेरी टे?क्ट इन्फेक्शन तथा पॉलिसिस्टिक ओवरी सिन्ड्रोम जैसी समस्याएं डायबेटिक महिलाओं को हो सकती हैं। महिलाओं के साथ-साथ कई बार तो चिकित्सक भी इन लक्षणों को डायबिटीज से जोड़कर नहीं देख पाते, परिणामस्वरूप या तो इस बीमारी का पता नहीं चलता या इसका गलत इलाज हो रहा होता है।



होते हैं ये खतरे भी

कई अध्ययनों में यह बात सामने आई है कि डायबिटीज से ग्रस्त महिलाओं को पुरूषों की तुलना में हार्ट फैल्योर का खतरा दुगना होता है। साथ ही वे किडनी, डिप्रेशन और हाई ब्लड प्रेशर की शिकार भी पुरूषों की तुलना में ज्यादा होती हैं। एक अन्य अध्ययन में यह बात निकल कर आई है कि डायबिटिक महिलाओं में दिल की बीमारी होने की संभावना पुरूषों की तुलना में चार गुना अधिक होती है।



गर्भवती महिलाओं को भी खतरा

डायबिटिक गर्भवती महिलाओं में गर्भावस्था के दौरान विभिन्न दिक्कतों का आना तथा गर्भस्थ शिशु के स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ने का भी खतरा बना रहता है।



लगेगा डायबिटीज जागरूकता मेला

डॉ. गुप्ता ने बताया कि डायबिटीज की निशुल्क जांच के लिए शांतिवन, तुलसी नगर -प्रकाश तरण पुष्कर के पास - 19 नवंबर को सुबह 9 बजे से डायबिटीज जागरूकता मेला लगाया जायेगा। इस मेले में शहर के डायबिटीज, हृदय रोग, किडनी रोग व नेत्र रोग विशेषज्ञ अपनी सेवाएं देंगे। मेले में एक प्रदर्शनी भी लगाई जायेगी जिसके द्वारा डायबिटीज के बारे में जानकारी प्रदान की जाएगी।



Tags :