🔴 TRENDING NOW!
सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी

ओम शांति ओम के ग्रांड फिनाले में सोनाक्षी का शानदार परफोर्मेंस

👤
Admin
👁 23289 व्यूज
📍 Bhopal
ओम शांति ओम के ग्रांड फिनाले में सोनाक्षी का शानदार परफोर्मेंस
स्टार भारत का लोकप्रिय भक्ति संगीत रियलिटी शो ओम शांति ओम एक भव्य आयोजन के साथ समाप्त हो गया.



समापन समारोह में शो की जज सोनाक्षी सिन्हा समेत कइयों ने शानदार परफोर्मेंस दिए. सोनाक्षी ने फिल्म तेवर के डांस नंबर, राधा नाचेगी से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया.



उनके परफोर्मेंस के दौरान पर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह था. उन्होंने अपने डांस से लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया. सेट पर लोग उनके परफोर्मेंस की प्रशंसा करने से खुद को नहीं रोक सके.



इस बारे में बात करने पर उन्होंने कहा, "ओम शांति ओम के भव्य समारोह में राधा नाचेगी डांस नंबर पूरी तरह सूट किया. इस गाने से जुडी हुई मेरी खूबसूरत यादें हैं और उस पर परफॉर्म करके मुझे अच्छा लगा."



ओम शांति ओम की जर्नी के बारे वे कहती हैं, "यह शो हमेशा मेरे दिल के करीब रहेगा. सेट का माहौल बहुत सकारात्मक था. मैं सभी प्रतिभागियों, और मेरे को-जजेज शेखर रवजियानी, कनिका कपूर और हमारे अमेजिंग मेजबान अपारशक्ति को बहुत मिस करूंगी."



गुलाबी गाउन में ख़ूबसूरत सोनाक्षी का परफोर्मेंस निश्चित रूप से उसके प्रशंसकों के लिए एक ट्रीट होगा.



देखिए ओम शांति ओम का ग्रैंड फिनाले इस वीकेंड सिर्फ स्टार भारत पर
Tags :