🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

मध्य प्रदेश में बेरोजगार के लिए अच्छी खबर, शिवराज ने किया ये बड़ा ऐलान

👤
Admin
👁 20266 व्यूज
📍 Bhopal
मध्य प्रदेश में बेरोजगार के लिए अच्छी खबर, शिवराज ने किया ये बड़ा ऐलान
30 नवंबर 2017। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने के मौके पर कहा कि प्रदेश की जनता का स्नेह और साथ उनकी सबसे बड़ी ताकत रही है. उन्होंने कहा कि सरकार आगामी समय में रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य पर विशेष जोर देगी. हर साल साढ़े सात लाख युवाओं को प्रशिक्षित कर रोजगार देने का लक्ष्य है.



चौहान ने बुधवार को राजधानी भोपाल में अपने आवास पर संवाददाताओं से चर्चा करते हुए कहा, "उनकी हर सांस प्रदेश के विकास और जनता के कल्याण के लिए है. यही कारण है कि जनता के हर वर्ग का साथ है. सभी का प्रेम और साथ ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है."



उन्होंने माना कि प्रदेश में रोजगार, स्वास्थ्य व शिक्षा के क्षेत्र में और काम किए जाने की जरूरत है. सरकार का इस पर विशेष जोर रहेगा. युवाओं के कौशल का विकास करके हर साल साढ़े सात लाख युवाओं को रोजगार मिले, इस दिशा में प्रयास होंगे.



चौहान ने कहा कि उनकी मुख्यमंत्री होने के बाद भी यह कोशिश रही है कि कभी विशिष्ट नहीं बनूं. यही कारण है कि आज भी मै आम आदमी के लिए आम ही हूं. जनता का पूरा साथ मिला है और इसलिए राज्य को पिछड़े, बीमारू राज्य की श्रेणी से बाहर निकालकर विकसित राज्यों की कतार में खड़ा करने में सफल रहा.



चौहान ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि उन्होंने राज्य की जरूरतों के मुताबिक काम किया है. यह कृषि प्रधान राज्य है, इसलिए सिंचाई पर जोर दिया गया. उसके नतीजे सामने हैं. पहले सिंचाई साढ़े सात लाख हेक्टेयर में ही होती थी, जो आज बढ़कर 40 लाख हेक्टेयर पहुंच गई है. सिंचाई का क्षेत्र बढ़ने के साथ उत्पादन भी बढ़ा है, इसलिए पशुपालन, मुर्गीपालन पर भी जोर दिया जाएगा.



चौहान ने बताया कि उन्होंने योजनाएं मंत्रियों के साथ बैठकर नहीं बनाईं बल्कि इसके लिए विभिन्न वगरें के परामर्श करके बनाई हैं. इसके लिए पंचायतों का आयोजन किया गया. उसमें आए सुझाव के आधार पर ही लाड़ली लक्ष्मी जैसे योजना बनी.



चौहान ने माना कि उनके कार्य में धर्मपत्नी साधना सिंह का हर हाल में साथ मिला. वे उनके साथ चट्टान की तरह खड़ी रहीं. उनका मकसद है कि, सिर्फ विकास दर ही नहीं बढ़े बल्कि आम आदमी तक विकास तेजी से पहुंचे.



Tags :