🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

कैबिनेट में होगा फेरबदल, मुख्यमंत्री ने दिए संकेत

👤
PDD
👁 18833 व्यूज
📍 Bhopal
कैबिनेट में होगा फेरबदल, मुख्यमंत्री ने दिए संकेत
30 नवंबर 2017। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि वर्ष 2018 के अंत में मध्यप्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने हमें 200 से अधिक सीटों का लक्ष्य दिया है. साथ ही उन्होंने संकेत दिए कि मंत्रिमंडल में बदलाव होगा, लेकिन ये फेरबदल ज्यादा बड़ा नहीं होगा.



मुख्यमंत्री के रूप में 12 साल पूरे होने पर चौहान ने बताया, हम लोग केवल इतना कह सकते हैं कि पार्टी ने हमें 200 से अधिक सीटों का लक्ष्य दिया है.



उन्होंने कहा, मैं इतना कहता हूं कि मध्य प्रदेश में जनता का प्यार भाजपा के साथ है. जब हम लगातार लोगों के पास जाते हैं, तब यह महसूस होता है.



उनसे सवाल किया गया था कि अगले साल मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में आप कितनी सीटें भाजपा की झाोली में आने की उम्मीद कर रहे हैं.



चुनाव से पहले अपनी कैबिनेट में फेरबदल करने के सवाल पर चौहान ने कहा, इस बारे में कुछ करेंगे. बहुत जल्द इस पर विचार करेंगे. बहुत बड़ा बदलाव नहीं होगा.



इस विधानसभा चुनाव में सत्ता विरोधी लहर खास तौर पर विधायकों के खिलाफ रहने की संभावना पर पूछे गये सवाल पर चौहान ने कहा, देखिये अभी एक साल चुनाव में है. इस बारे में कहना अभी जल्दबाजी होगी.



उन्होंने बताया, भाजपा के विधायक अच्छा काम कर रहे हैं. हम लोग जहां जरूरत होती है तो आपस में चर्चा एवं बातचीत करते हैं. अंत में परिस्थिति एवं उम्मीदवार कौन है, उसको देखकर फैसले किये जायेंगे.



Tags :