🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

मध्य प्रदेश में हर रोज 13 महिलाओं से रेप..!

👤
Admin
👁 19136 व्यूज
📍 Bhopal
मध्य प्रदेश में हर रोज 13 महिलाओं से रेप..!
1 दिसंबर 2017। भारतीय जनता पार्टी शासित मध्य प्रदेश को एक बार फिर दुष्कर्म के मामले में शर्मसार होना पड़ा है. राज्य में दुष्कर्म के मामलों में फिर बढ़ोतरी हुई है. राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) की जारी ताजा रिपोर्ट में रेप के मामले में मध्य प्रदेश पहले नंबर पर है. राज्य में औसतन हर रोज 13 युवतियां दुष्कर्म का शिकार बन रही हैं.



मध्य प्रदेश में बालिका जन्म को प्रोत्साहित करने से लेकर महिला सशक्तिकरण के लिए लाडली लक्ष्मी योजना, लाडो योजना, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, मुख्यमंत्री साइकिल योजना तो संचालित हो रही है, साथ में युवतियों को आत्मसुरक्षा के लिए सक्षम बनने हेतु शौर्या दल बनाए जा रहे हैं, मगर महिला अपराधों को लेकर जो आंकड़े सामने आए हैं, वे चौंकाने वाले हैं.



एनसीआरबी की रिपोर्ट वर्ष 2016 की अवधि को लेकर आई है. यह रिपोर्ट बताती है कि देश के राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में दुष्कर्म की 38,947 वारदातें हुई हैं. इनमें सबसे ज्यादा वारदातें 4,882 मध्य प्रदेश में हुई हैं.



आंकड़ों पर गौर करें तो एक बात साफ हो जाती है कि राज्य में औसतन हर रोज 13 महिलाएं दुष्कर्म का शिकार बन रही हैं. एनसीआरबी की रिपोर्ट के अनुसार, इसी अवधि में उत्तर प्रदेश में 4,816, महाराष्ट्र में 4,189 दुष्कर्म के मामले दर्ज किए गए.



Tags :