🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

अब सायबर ट्रेजरी का उपयोग आम नागरिक भी कर सकेंगे

👤
Admin
👁 2719 व्यूज
📍 Bhopal
अब सायबर ट्रेजरी का उपयोग आम नागरिक भी कर सकेंगे
11 दिसंबर 2017। अब प्रदेश के नागरिक भी कामन सर्विस सेंटर के माध्यम से राज्य सरकार की सायबर ट्रेजरी का आनलाईन नि:शुल्क उपयोग कर सकेंगे। इसके लिये राज्य के वित्त विभाग ने आदेश जारी कर दिये हैं। सायबर ट्रेजरी के माध्यम से दस हजार रुपये तक की राशि सरकारी खजाने में जमा हो सकेगी।



आदेश में कहा गया है कि शासकीय कोष में राशि जमा करने के लिये प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के अधीन कामन सर्विस सेंटर से जुड़े समस्त नागरिक सुविधा केंद्रों के माध्यम से भी नागरिकों द्वारा डब्ल्युडब्ल्युडब्ल्यु डाट एमपी ट्रेजरी डाट ओआरजी पर सायबर कोषालय की सुविधा का उपयोग किया जा सकता है। प्रदेश में स्थापित नागरिक सुविधा केंद्र में रुपये दस हजार रुपये की सीमा तक शासन के खाते में जमा होने वाली राशि नागरिकों से प्राप्त कर नागरिकों की ओर से, वेबसाईट डब्ल्युडब्ल्युडब्ल्यु डाट एमपी ट्रेजरी डाट ओआरजी पर सायबर कोषालय में जमा कर सकेंगे। नागरिक सुविधा केंद्र इस हेतु सायबर कोषालय के पेमेंट गेट वे का ही उपयोग करेंगे तथा जमा राशि की रसीद का प्रिंट यानि चालान नागरिकों को उपलब्ध करायेंगे। रसीद पर एजेन्सी बैंक द्वारा जारी चालान पहचान संख्या यानि सीआईएन तथा सायबर कोषालय द्वारा प्रदत्त चालान संख्या दर्ज होगी।



आदेश में आगे कहा गया है कि नागरिक सुविधा केंद्र द्वारा जारी उक्त रसीद तब तक, राशि के शासन के खाते में जमा होने का प्रमाण-पत्र नहीं होगी जब तक उस पर चालान संख्या दर्ज न हो। सीआईएन या चालान संख्या के आधार पर चालान की प्रति वेबसाईट डब्ल्युडब्ल्युडब्ल्यु डाट एमपी ट्रेजरी डाट ओआरजी पर जाकर भी प्रिंट की जा सकेगी।



विभागीय अधिकारी ने बताया कि प्रदेश सरकार के विकासखण्ड स्तर तक करीब 26 हजार कामन सर्विस सेंटर हैं। अब इनके माध्यम से भी नागरिक सायबर ट्रेजरी का उपयोग कर शासन के खजाने में राशि जमा करा सकेंगे। कामन सर्विस सेंटर के माध्यम से करों के भुगतान, बीमा, विभिन्न प्रकार के प्रमाण-पत्र आदि की सेवायें उपलब्ध होती हैं जिनके लिये राशि जमा करना होती है। इससे डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा मिलेगा।







- डॉ नवीन जोशी
Tags :