🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

मध्यप्रदेश सरकार को उखाड़ फेंकने तक नहीं पहनूंगा फूलों की माला: सिंधिया

👤
Admin
👁 3020 व्यूज
📍 Bhopal
मध्यप्रदेश सरकार को उखाड़ फेंकने तक नहीं पहनूंगा फूलों की माला: सिंधिया
20 दिसंबर 2017। कांग्रेस के नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मंगलवार को कहा कि वो तब तक फूलों की माला नहीं पहनेंगे जब तक किसान विरोधी बीजेपी के नेतृत्व वाली मध्यप्रदेश सरकार को सत्ता से उखाड़ नहीं फेंकेंगे.



अपने तीन दिवसीय दौरे के अंतिम दिन मुंगावली विधानसभा क्षेत्र के मीरकाबाद पंचायत में उन्होंने ग्रामीणों को संबोधित किया. सिंधिया ने कहा, 'बीजेपी की मध्यप्रदेश सरकार किसान विरोधी है एवं किसानों पर गोलियां चलवाती है. इसलिए मैंने प्रण लिया है कि जब तक बीजेपी की सरकार को प्रदेश से उखाड़ नहीं फेंकेंगे, तब तक मैं फूलों की माला नहीं पहनूंगा.'



मुंगावली सीट वरिष्ठ कांग्रेस विधायक महेन्द्र सिंह कालूखेडा के निधन के बाद खाली हुई है और जल्द ही इस पर चुनाव होने की संभावना है.



राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि चौहान अपने आप को जनता का पुजारी कहते हैं पर पुजारी ही भगवान ( जनता) को जेल के अंदर डाल रहा है. इसलिए चौहान को सत्ता से बेदखल करना चाहिए. सिंधिया ने आरोप लगाया कि चौहान जनता को झूठे आश्वासन दे रहे हैं.



उन्होंने कहा, 'अब जब आपके गांव में मुख्यमंत्री चौहान आए, तो आप उनसे कह देना कि हमको चंदा मामा चाहिए. वो आपको चंदा मामा लाने की भी हां भर देंगे. इसलिए इनकी बातों में न आकर इनको एक पर्यटक की भांति खाली हाथ ही भेजना है.'





- भाषा
Tags :