🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

कांग्रेस विधायक को फरार बताने पर एसडीओपी पर गिरी गाज, पुलिस मुख्यालय में अटैच

👤
Admin
👁 2267 व्यूज
📍 Bhopal
कांग्रेस विधायक को फरार बताने पर एसडीओपी पर गिरी गाज, पुलिस मुख्यालय में अटैच
21 दिसंबर 2017। कांग्रेस विधायक हेमंत कटारे के खिलाफ चालान पेश करने वाले भिंड जिले केअटेर एसडीओपी इंद्रजीत सिंह भदौरिया को हटा दिया गया है. राज्य सरकार ने उनके तबादला आदेश जारी करते हुए उन्हें पुलिस मुख्यालय अटैच किया है.



इंद्रजीत सिंह पर आरोप था कि उन्होंने सीनियर अधिकारियों को बताए बगैर विधायक हेमंत कटारे के खिलाफ कोर्ट में चालान पेश कर उन्हें फरार बता दिया. चालान में कमियां होने की वजह से कोर्ट ने ये चालान पुलिस को वापस कर दिया था. इसे लेकर हुई किरकिरी के बाद सरकार ने एसडीओपी को वहां से हटा दिया.



वहीं, इस कार्रवाई को नाकाफी बताते हुए विधायक हेमंत कटारे ने सरकार पर निशाना साधा है. हेमंत कटारे ने एसडीओपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए सस्पेंड करने की मांग की है. विधायक हेमंत कटारे और एसडीओपी के बीच इससे पहले भी विवाद सामने आ चुका है.



दरअसल, भिंड जिले के अटेर विधानसभा से हेमंत कटारे के पिता सत्यदेव कटारे विधायक थे. उनके निधन की वजह से इसी साल हुए विधानसभा उपचुनाव में हेमंत कटारे ने कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़कर जीत हासिल की थी.



उपचुनाव के दौरान हेमंत कटारे ने एसडीओपी इंद्रवीर सिंह भदौरिया के खिलाफ भाजपा प्रत्याशी अरविंद सिंह भदौरिया का एजेंट बताकर पक्षपातपूर्ण कार्रवाई करने की शिकायत चुनाव आयोग को की थी.



शिकायत मिलने के बाद चुनाव आयोग ने एसडीओपी भदौरिया को हटा दिया था. बाद में सरकार ने भदौरिया को दोबार अटेर में ही पदस्थ कर दिया था.



Tags :