🔴 TRENDING NOW!
सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी

225 बॉक्स में थे RBI के 342 करोड़, चलती ट्रेन में कोच की छत काटकर चुराए 5.78 Cr

👤
Admin
👁 18824 व्यूज
📍 1
225 बॉक्स में थे RBI के 342 करोड़, चलती ट्रेन में कोच की छत काटकर चुराए 5.78 Cr
सेलम से चेन्नई जा रही ट्रेन में फिल्मी स्टाइल में 5.78 करोड़ की डकैती का मामला सामने आया है। ये डकैती चलती ट्रेन में कोच की छत को काटकर की गई। कोच में 225 बॉक्स में आरबीआई के करीब 342 करोड़ रुपए के कटे-फटे नोट थे। इसे डिपोजिट करने के लिए चेन्नई लाया जा रहा था। बता दें इस हाई-कैपिसिटी पार्सल कोच की सिक्युरिटी में करीब 18 अफसर और जवान तैनात थे। उसके बाद भी लूट हो गई। यह पैसा कई प्राइवेट बैंकों का था। इसे 11064 सेलम-चेन्नई इग्मोर एक्सप्रेस से चेन्नई लाया जा रहा था। ट्रेन सेलम से सोमवार रात को 9 बजे चली और मंगलवार की शाम को चेन्नई पहुंची थी।

बदमाशों ने ट्रेन की छत को गैस कटर से दो स्क्वेयर फीट तक काटा। इतना बड़ा छेद किया गया कि एक शख्स आराम से अंदर से बाहर या बाहर से अंदर जा सकता है। पुलिस को इस लूट के बारे में तब पता चला, जब आरबीआई ऑफिशियल ने इस कोच को खोला।-जीआरपी पुलिस के मुताबिक, चार बॉक्स टूटे मिले। इनमें से एक में पूरा पैसा गायब था।दूसरा बॉक्स आधा खाली था। जबकि तीसरे और चौथे बॉक्स का पैसा बिखरा हुआ था। लेकिन गायब नहीं था।

पुलिस के मुताबिक, इस बॉक्स को इसलिए छोड़ा गया कि इसमें कम पैसा था। फोरेंसिक स्टॉफ ट्रेन के साथ रेलवे ट्रैक की जांच में जुटा है, ताकि कोई क्लू मिल सके।
Tags :