🔴 TRENDING NOW!
सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी

पेट्रोल वेरिएंट में लांच हुई इनोवो क्रिस्टा, जानिए कीमत

👤
Admin
👁 18751 व्यूज
📍 1
पेट्रोल वेरिएंट में लांच हुई इनोवो क्रिस्टा, जानिए कीमत
जापानी वाहन कंपनी टोयोटा ने आज अपने बहुउद्देश्यीय वाहन इनोवा क्रिस्टा का पेट्रोल वेरिएंट पेश किया है। इसकी दिल्ली शोरूम में कीमत 19.63 लाख रुपए तक है। उच्चतम न्यायालय द्वारा 2,000 सीसी या अधिक के डीजल वाहनों पर दिल्ली-एनसीआर में प्रतिबंध की वजह से कंपनी इनोवा क्रिस्टा का डीजल मॉडल बेच नहीं पा रही थी। इसी के मद्देनजर कंपनी ने इसका पेट्रोल संस्करण पेश किया है।

कंपनी की भारत में मौजूदगी किर्लोस्कर समूह के साथ संयुक्त उद्यम टोयोटा किर्लोस्कर मोटर के रूप में है। कंपनी को शीर्ष अदालत के अगले कदम का इंतजार है। साथ ही वह पेट्रोल इनोवा क्रिस्टा के लिए बाजार की प्रतिक्रिया का भी इंतजार कर रही है। इसी के बाद कंपनी अपनी एसयूवी फॉच्र्यूनर का पेट्रोल संस्करण उतारने पर विचार करेगी।टोयोटा किर्लोस्कर मोटर के निदेशक एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष (बिक्री एवं विपणन) एन राजा ने कहा, पेट्रोल क्रिस्टा इनोवा में 2.7 लीटर का इंजन होगा। हालांकि, यह मॉडल पूरे देश के लिए है, लेकिन मुख्य रूप से इसे दिल्ली-एनसीआर में ग्राहकों और डीलरों के लिए पेश किया गया है। उन्होंने कहा कि पिछले साल दिसंबर में उच्चतम न्यायालय द्वारा बड़े डीजल वाहनों पर प्रतिबंध के बाद से ग्राहकों की रचि पेट्रोल वाहनों में बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि यह दिल्ली-एनसीआर के कंपनी के डीलरों के लिए मुश्किल समय है और कंपनी को उनके हितों का भी ध्यान रखना है। राजा ने बताया कि क्रिस्टा की बुकिंग कल से शुरू हो जाएगी और इसकी डिलीवरी माह के अंत तक शुरू होगी।



Tags :