🔴 TRENDING NOW!
सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी

विश्व मे व्याप्त गरीबी और भुखमरी के विरुद्ध रैंप उतरेंगी प्रतिभागी

👤
Admin
👁 4403 व्यूज
📍 Bhopal
विश्व मे व्याप्त गरीबी और भुखमरी के विरुद्ध रैंप उतरेंगी प्रतिभागी
मिस ग्लोरी ऑफ यूनिवर्स 2018 शिमला में आयोजित होगा

भोपाल 29 दिसंबर 2017। भारत सहित दुनिया के अनेक देशों में व्याप्त गरीबी और भुखमरी के विरुद्ध शिमला में आगामी 19 जनवरी 2018 नववर्ष में विश्व जनमत का ध्यान आकर्षित कराने के पवित्र उद्देश्य के लिए हाथो में पोस्टर्स लेकर रैंप पर अलख जगाएँगी प्रतिभागी। सामाजिक संदेशों और विश्व कल्याण के मुद्दों पर विगत 2012 से बिभिन्न प्रतियोगिताओ और जनजागरण कार्यक्रमो के जरिये अलख जगाने वाले अमन गांधी फ़िल्म प्रोडक्शन्स के निर्माता निर्देशक और अंतरराष्ट्रीय सोशल एक्टिविस्ट डॉ. महेश यादव अमन गांधी आगामी 19 जनवरी 2018 को शिमला हिमाचल प्रदेश में मिस ग्लोरी ऑफ यूनिवर्स 2018 का आयोजन कर रहे है इस प्रतियोगिता के जरिये युवा पीढ़ी में यह अहसास कराना है कि उन्हें ग्लैमर के साथ साथ व्यक्तिगत स्तर पर या N G O व सरकार के साथ मिलकर जनहित के कार्य करने के संकल्पित रहना है, उन्होंने कहा है कि उन्हें गर्व है कि उनके प्रोड्क्टशन्स द्वारा आयोजित प्रतियोगिताओ की विजेता आज राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फैशन और फ़िल्म जगत में काम कर रहे है और वीमेन एम्पावरमेंट, क्लीन इंडिया, सेव गर्ल, पर्यावरण सहित विभिन्न मुद्दों पर काम कर रही है।



मिस ग्लोरी ऑफ यूनिवर्स 2018 की थीम 'बंद करो गरीबी और भूख' है जिस पर विश्व जनमत का ध्यान केंद्रित कराना है इस प्रतियोगिता में देश व विदेश की प्रतिभागी हिस्सा लेंगी 2013 से प्रारंभ मिस ग्लोरी ऑफ यूनिवर्स में जर्मनी की मिस सारा, तिब्बत की मिस मैटोक, चीन की हॉलीवुड एक्ट्रेस मिस ओशिन हई और बेल्जियम की मिस नताली विजेता रही साथ ही हैं साथ ही देश की कई युवतियो ने भी मिस ग्लोरी ऑफ वर्ल्ड मिस ग्लोरी ऑफ अर्थ, मिस ग्लोरी ऑफ प्लेनेट, मिस ग्लोरी ऑफ इंटरनेशनल और मिस ग्लोरी ऑफ एशिया जैसे खिताब जीते है और देश मे फैशन और फ़िल्म जगत में कार्य कर रहे है।



मिस ग्लोरी ऑफ यूनिवर्स के साथ मिस्टर ग्लोरी ऑफ यूनिवर्स, मिस Teen ग्लोरी ऑफ यूनिवर्स और मिसेस ग्लोरी ऑफ यूनिवर्स का भी चयन किया जाएगा
Tags :