🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

अब शिवराज विभागीय बैठकों में आनलाईन अपाईंटमेंट से शामिल होंगे

👤
Admin
👁 2278 व्यूज
📍 Bhopal
अब शिवराज विभागीय बैठकों में आनलाईन अपाईंटमेंट से शामिल होंगे
30 दिसंबर 2017। अब वल्लभ भवन स्थित राज्य मंत्रालय में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान विभागीय बैठकों में आनलाईन अपाईँटमेंट लेने के बाद उपस्थित होंगे। इसके लिये साफ्टवेयर तैयार किया गया है।



सभी विभागों से मुख्यमंत्री कार्यालय ने नोटशीट भेजकर कहा है कि विभागों द्वारा विभिन्न विषयों/आयोजनों/बैठकों के संबंध में मुख्यमंत्री की उपस्थिति हेतु समय निर्धारण के लिये नस्ती/पत्र द्वारा सीएम आफिस को पत्राचार कर समय निर्धारण कराया जाता है। अब इसके स्थान पर मुख्यमंत्री को बैठक हेतु मीटिंग मेनेजमेंट सिस्टम यानि एमएमएस के माध्यम से अनुरोध भेजा जाये। इसके लिये डब्ल्युडब्ल्युडब्ल्यु डाट सीएम डेशबोर्ड डाट एमपवी डाट जीओवी डाट इन वेबसाईट पर आनलाईन मीटिंग मेनेजमेंट सिस्टम के अनुरोध भेजा सकेगा।



वेबसाईट सीएम डेशबोर्ड पर एमएमएस का उपयोग करने हेतु संबंधित विभाग सिलेक्ट कर तथा पासवर्ड डालकर लागिन करें तथा सुविधानुसार पासवर्ड बदल सकते हैं। सीएम डेशबोर्ड तथा समन्वय/बैठकों का नोडल/समन्वय अधिकारी मुख्यमंत्री के उप सचिव नंद कुमारम नियुक्त किये गये हैं जिनसे आवश्यक्तानुसार संपर्क भी किया जा सकता है।



विभागीय अधिकारी ने बताया कि मुख्य सचिव को बैठकों में बुलाने के लिये पहले से ही आनलाईन सिस्टम है तथा अब उसी तर्ज पर मुख्यमंत्री के लिये भी किया गया है। अभी विभागीय अधिकारियों और उनके स्टाफ को इसके लिये ट्रेनिंग दी जायेगी तथा नये साल में 15 जनवरी से इस व्यवस्था को लागू कर दिया जायेगा।





- डॉ नवीन जोशी
Tags :