🔴 TRENDING NOW!
सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी

पाकिस्तान को हिना रब्बानी की सलाह, युद्ध में नहीं जीत पाओगे कश्मीर

👤
Admin
👁 19980 व्यूज
📍 1
पाकिस्तान को हिना रब्बानी की सलाह, युद्ध में नहीं जीत पाओगे कश्मीर


पाकिस्तान की पूर्व विदेश मंत्री हिना रब्बानी खान ने कश्मीर विवाद पर बेबाकी से अपनी राय जाहिर की है। रब्बानी ने पाकिस्तानी सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए साफ़ कहा कि ऐसे मसले \'जंग\' के ज़रिये नहीं सुलझाए जा सकते। रब्बानी के मुताबिक दोनों देश आपस में विश्वास का माहौल बनाकर ही इस समस्या का कोई समाधान निकाल सकते हैं।

युद्ध से नहीं हो सकता मसला हल

हिना रब्बानी ने पाकिस्तानी समाचार चैनल जियो न्यूज़ को दिए इंटरव्यू में कहा कि \'मेरा मानना है कि पाकिस्‍तान युद्ध के जरिये कश्‍मीर को नहीं पा सकता है। यदि हम ऐसा नहीं कर सकते तो फिर बातचीत का विकल्प ही शेष बचता है।\' हिना रब्बानी ने दावा किया कि गठबंधन की विवशता के बावजूद, पूर्ववर्ती पाकिस्‍तान पीपुल्‍स पार्टी (पीपीपी) सरकार ने वीजा नियमों को शिथिल बनाकर और व्यापारिक संबंधों को सामान्य कर भारत के साथ संबंध सुधारने की पुरजोर कोशिश की। उन्‍होंने कहा कि दोनों देशों के मुद्दे प्रतिकूल वातावरण में हल नहीं किये जा सकते।

पीपीपी सरकार की जमकर की तारीफ

वर्ष 2011 से 2013 तक पाकिस्‍तान का विदेश मंत्री पद संभालने वाली खार ने कहा कि यदि हमने कश्‍मीर जैसे नाजुक मसले पर बातचीत लगातार जारी रखी तो \'समाधान\' तक पहुंच सकते हैं। इंटरव्यू के दौरान पाकिस्‍तान की विदेश नीति में सेना के \'प्रभाव\' के जारी में पूछे जाने पर हिना रब्बानी ने कहा कि \'डिप्लोमेट्स\' का काम विभिन्न मसलों पर सेना के दृष्टिकोण को उस समय आगे बढ़ाना होता है जब सेना भी इनमें संबद्ध पक्ष होती है। खार ने कहा कि कुछ लोगों का मानना है कि यह मामला तब ही सुलझ सकता है जब भारत में बीजेपी सरकार सत्ता में रहे और पाकिस्‍तान में सैन्‍य सरकार। खार के अनुसार, परवेज मुशर्रफ ने अपने कार्यकाल के दौरान कश्‍मीर मुद्दे पर भारत को काफी रियायतें दीं।
Tags :