🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

मप्र: नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए बीजेपी ने घोषित किए प्रत्याशी

👤
Admin
👁 2162 व्यूज
📍 Bhopal
मप्र: नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए बीजेपी ने घोषित किए प्रत्याशी


भारतीय जनता पार्टी की मध्यप्रदेश इकाई ने कई नगरपालिका एवं नगर परिषद अध्यक्ष पद हेतु पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी घोषित कर दिए



2 जनवरी 2017। भारतीय जनता पार्टी की मध्यप्रदेश इकाई ने कई नगरपालिका एवं नगर परिषद अध्यक्ष पद हेतु पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी घोषित कर दिए।



पार्टी की ओर से कल जारी एक विज्ञप्ति के मुताबिक पार्टी की संभागीय चयन समिति एवं जिला चयन समिति की अनुशंसा अनुसार ये नाम घोषित किए गए।



जिला बड़वानी नगरपालिका परिषद बड़वानी के लिए प्रेम सिंह पटेल, नगरपालिका परिषद सेंधवा के लिए बंसतीबाई विष्णुप्रसाद यादव, जिला धार नगरपालिका परिषद धार के लिए अनिल जैन बाबा, नगरपालिका परिषद मनावर के लिए मनुबाई पन्नालाल पाटीदार, नगरपालिका परिषद पीथमपुर के लिए कविता संजय वैष्णव को पार्टी प्रत्याशी बनाया गया है।



अनुपपुर की नगर परिषद जैतहरी से सुनीता प्रदीप जैन, बड़वानी की नगर परिषद अंजड़ से आरती उमेश बंसल, बड़वानी की नगर परिषद पलसूद से रमा वास्कले, बड़वानी की नगर परिषद राजपुर से मुकेश (पप्पू) कुशवाहा, धार की नगर परिषद धरमपुरी से डॉ. प्रशांत विनोद शर्मा, धार की नगर परिषद कुक्षी से मुकाम सिंह किराडे, धार की नगर परिषद राजगढ़ से ज्ञानेन्द्र मूड़त, धार की नगर परिषद सरदारपुर से रोमा धर्मेन्द्र मण्डलोई, खण्डवा की नगर परिषद औंकारेश्वर से अंतर सिंह राजाराम बारे और जिला रीवा की नगर परिषद सेमरिया से कुंजीलाल कुशवाह को पार्टी प्रत्याशी बनाया गया है।
Tags :