🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

आईटी एक्सपर्ट हैं ये IPS, खुद ही डेवलप किया मोबाइल ऐप

👤
Admin
👁 2498 व्यूज
📍 Bhopal
आईटी एक्सपर्ट हैं ये IPS, खुद ही डेवलप किया मोबाइल ऐप
2 जनवरी 2017। नए साल के अवसर पर मध्य प्रदेश की सिवनी पुलिस ने जिले के लोगों को एक नए गूगल ऐप की सौगात दी है.



दरअसल, सिवनी के जिले वासी इस ऐप के जरिए अपने साथ किसी भी घटित अपराध की सूचना सीधे पुलिस को दे सकते हैं. साथ ही किसी भी प्रकार की गोपनीय सूचना पुलिस को दे सकता है. पुलिस गोपनीय सूचना देने वाले व्यक्ति कि पहचान भी गोपनीय रखेगी. और पुलिस सभी सूचनाओं पर एसपी तरुण नायक की मोनिटरिंग में तुरंत एक्शन लेने का काम करेगी.



इस ऐप की सबसे ख़ास बात ये है कि सिवनी एसपी तरुण नायक ने इस ऐप को खुद ही डेवलप किया है. तरुण नायक 2009 बैच के IPS अफसर हैं. सिवनी पुलिस ऐप प्रदेश में अपनी तरह की एकदम यूनिक ऐप सेवा है.



इस मोबाइल ऐप की शुरुआत एक जनवरी 2018 के दिन से कर दी गई है. सिवनी पुलिस ने आम नागरिक और पुलिस के बीच की दूरी कम करने, सूचना मिलने पर तुरंत कार्रवाई करने और आम नागरिकों को बेहतर पुलिस सेवा मुहैया कराने के उद्देश्य से इस ऐप की शुरुआत की है.



इस ऐप के जरिए वे महिलाएं और लड़कियां जो थाने में जाकर अपने साथ सुरक्षा सम्बन्धी घटित अपराध को बताने में हिचक या संकोच करती हैं, वे आसानी से इस ऐप के जरिए अपनी शिकायत को सीधे पुलिस को दे सकेंगी.



नए साल पर पुलिस से मिली इस सौगात से आम नागरिकों और खास कर महिलाओं और लड़कियों को इस सेवा फायदा पहुंचने की उम्मीद लगाई जा रही है.

Tags :