🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

उद्योग विभाग अब उद्योग नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग कहलायेगा

👤
Admin
👁 3483 व्यूज
📍 Bhopal
उद्योग विभाग अब उद्योग नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग कहलायेगा
शिवराज सरकार ने किया बिजनेस रुल्स में बदलाव

5 जनवरी 2018। प्रदेश की शिवराज सरकार ने एक बार फिर उद्योग विभाग का नाम बदल दिया है। अब वाणिज्य, उद्योग एवं रोजगार विभाग के स्थान पर इसे उद्योग नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग कहा जायेगा। इसके लिये राज्य के बिजनेस रुल्स में बदलाव कर दिया गया है।



नये बदलाव के अनुसार, अब नये उद्योग नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग के नीति संबंधी विषय में सिर्फ व्यापार शब्द रहेगा तथा वाणिज्य शब्द हटा दिया गया है। इसके अलावा नीति संबंधी विषयों में से जनशक्ति सर्वेक्षण, जनशक्ति नियोजन, जनशक्ति विकास कार्यक्रम तथा राज्य के जनशक्ति संसाधनों, रोजगार कार्यालय एवं रोजगार एवं प्रशिक्षण संचालनालय, एवं रोजगार की संभावनाओं का निर्धारण करते हुये जनशक्ति तथा रोजगार से संबंधित आंकड़ों का संग्रहण एवं विश्लेषण भी हटा दिया गया है। इसी प्रकार नये उद्योग नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग के अंतर्गत अब पंजीयक फम्र्स तथा संस्थायें मप्र भी नहीं रहेगा। इसी प्रकार नये विभाग में मप्र रोजगार राजपत्रित सेवा, मप्र रोजगार अराजपत्रित सेवा तथा मप्र रोजगार चतुर्थ श्रेणी सेवा नियम भी नहीं रहेंगे।



रोजगार जुड़ा तकनीकी शिक्षा में :

बिजनेस रुल्स में दूसरा बदलाव यह किया गया है कि अब तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग का नाम तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग कर दिया गया है। इसके विषयों में जनशक्ति सर्वेक्षण, जनशक्ति नियोजन, जनशक्ति विकास कार्यक्रम तथा राज्य के जनशक्ति संसाधनों, रोजगार कार्यालय एवं रोजगार एवं प्रशिक्षण संचालनालय, एवं रोजगार की संभावनाओं का निर्धारण करते हुये जनशक्ति तथा रोजगार से संबंधित आंकड़ों का संग्रहण एवं विश्लेषण जोड़ दिया गया है तथा मप्र रोजगार राजपत्रित सेवा, मप्र रोजगार अराजपत्रित सेवा तथा मप्र रोजगार चतुर्थ श्रेणी सेवा नियम भी इसमें शामिल कर दिये गये हैं।







- डॉ नवीन जोशी
Tags :