🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

नौवीं-ग्यारहवीं के विद्यार्थियों से लिया जायेगा सौ रुपये परीक्षा शुल्क

👤
Admin
👁 2090 व्यूज
📍 Bhopal
नौवीं-ग्यारहवीं के विद्यार्थियों से लिया जायेगा सौ रुपये परीक्षा शुल्क
9 जनवरी 2018। मध्य प्रदेश के सरकारी हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्ड्री के विद्यार्थियों से इस बार सालाना परीक्षा के लिये सौ रुपये प्रति विद्यार्थी शुल्क लिया जायेगा। इसके लिये सभी संभागीय संयुक्त संचालकां, जिला शिक्षा अधिकारियों एवं उक्त स्कूलों के प्राचार्यों को लोक शिक्षण संचालनालय ने निर्देश जारी कर दिये हैं। ऐसा परीक्षा कार्य सम्पन्न कराने में लगने वाले व्यय की प्रतिपूर्ति हेतु किया गया है।



दरअसल पहले नौ वीं और ग्यारहवीं कक्षाओं की परीक्षा का कार्य माध्यमिक शिक्षा मंडल कराता था तथा अब बोर्ड ने इन परीक्षाओं से हाथ खींच लिये हैं तथा स्कूल शिक्षा विभाग को ही प्रश्न-पत्र तैयार करने से लेकर उत्तरपुस्तिकाओं का प्रबंधन करने एवं उनकी जांच, इन्वेजीलेशन आदि का काम सिर पर आ गया है। पहले माध्यमिक शिक्षा मंडल नौ वीं एवं ग्यारहवीं कक्षाओं की सालाना परीक्षा हेतु हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्ड्री के बच्चों से 50 रुपये प्रति विद्यार्थी वसूल करता था तथा यह पूरी राशि जिला शिक्षा अधिकारी के माध्यम से बोर्ड के पास जाती थी। लेकिन अब स्कूल शिक्षा विभाग ने यह काम अपने हाथ में लिया है तथा वह इसके लिये प्रति विद्यार्थी सौ रुपये वसूल करेगा।



इन सौ रुपयों में से 65 रुपये आयुक्त लोक शिक्षण के खाते में जायेगी जबकि 5 रुपये संभागीय संयुक्त संचालक के खाते में, 10 रुपये जिला शिक्षा अधिकारी के खाते में तथा शेष बीस रुपये संबंधित स्कूल के खाते में जायेगी। इससे ये सभी अपने आवश्यक व्ययों को पूरा कर सकेंगे।



विभागीय अधिकारी ने बताया कि पहले नौ वीं एवं ग्यारहवीं की सालाना परीक्षायें बोर्ड कराता था और 450 रुपये प्रति विद्यार्थी शुल्क वसूलता था परन्तु अब सालाना परीक्षायें स्कूल शिक्षा विभाग करायेगा जिसकें लिये प्रति विद्यार्थी सौ रुपये शुल्क लिया जायेगा।





- डॉ नवीन जोशी
Tags :