🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

पुलिस विभाग अपराधों में आधार नंबर का उपयोग चाहता है

👤
Admin
👁 2660 व्यूज
📍 Bhopal
पुलिस विभाग अपराधों में आधार नंबर का उपयोग चाहता है
12 जनवरी 2018। प्रदेश पुलिस अपराधों में आधार नंबर का उपयोग चाहता है तथा उसने उच्च स्तर पर यह मांग भी कर दी है और अब उच्च स्तरीय बैठकों में इसके बारे में चर्चा जारी है।



उल्लेखनीय है कि अज्ञात एवं लावारिस लाशों की शिनाख्ती में पुलिस को काफी दिक्कतें जाती हैं तथा कई अंधे कत्लों में भी मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पाती हैं। इसके अलावा चोरी, लूट आदि के मामलों में भी पुलिस को अपराधियों केअंगुलि-चिन्ह मिलते हैं। अभी आधार नंबर का उपयोग मोबाईल एवं अन्य सरकारी योजनाओं में हो रहा है लेकिन पुलिस तंत्र को विधिक प्रावधान कर इसके उपयोग की अनुमति नहीं दी है। यहां तक कि फरियादी और आरोपियों से भी आधार नंबर लेने का प्रावधान नहीं है।



अभी आधार नंबर बनाने वाली भारत सरकार की यूनिक आईडेन्टिफिकेशन अथारिटी आफ इण्डिया द्वारा आधार नंबर जानने के लिये व्यक्ति का नाम, उसके अंगुलि-चिन्ह और आंखों से एक्सेस करने की सुविधा विभिन्न प्राधिकृत संस्थाओं को तो दी जाती है परन्तु अब तक पुलिस को यह सुविधा नहीं दी गई है।



इनका कहना है :



"हम अपराधों की विवेचना में आधार नंबर की सुविधा तो चाहते हैं तथा इसके लिये उच्च स्तर पर मांग भी की गई है परन्तु अभी तक इसके लिये अनुमति नहीं मिली है। आधार नंबर के उपयोग हेतु विभिन्न विधिक प्रावधानों में संशोधन करना होगा। इसमें मुख्य रोड़ा प्राईवेसी के अधिकार का है।"

- ऋषिकुमार शुक्ल डीजीपी मप्र





- डॉ नवीन जोशी
Tags :