🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

नेटवर्किंग और उत्कृष्ट रिसर्च प्रोजेक्ट तैयार करने मंथन करेंगे प्राध्यापक

👤
Admin
👁 1970 व्यूज
📍 Bhopal
नेटवर्किंग और उत्कृष्ट रिसर्च प्रोजेक्ट तैयार करने मंथन करेंगे प्राध्यापक
15 जनवरी 2018। मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (एमपीसीएसटी) के विश्वविद्यालय समन्वयक प्रकोष्ठ द्वारा नेहरू नगर स्थित विज्ञान भवन में 16 जनवरी को सुबह 11 बजे से उच्च गुणवत्ता की शोध परियोजनाएँ बनाने की प्रविधि तथा एमपीसीएसटी एवं विश्वविद्यालयों/कॉलेजों के बीच नेटवर्किंग विषय पर कार्यशाला आयोजित की गयी है। कार्यशाला का उद्देश्य एमपीसीएसटी के नेटवर्किंग को सुदृढ़ बनाने और राष्ट्रीय स्तर के उत्कुष्ट रिसर्च प्रोजेक्ट बनाने पर विचार मंथन एवं मार्गदर्शन करना है। कार्यशाला में प्रदेश की शिक्षण संस्थानों से लगभग 140 प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। कार्यशाला में राष्ट्रीय स्तर के विशेषज्ञों को व्याख्यान के लिए आमंत्रित किया गया है।



एक दिवसीय कार्यशाला के दौरान दो तकनीकी सत्र होंगे। प्रथम तकनीकी सत्र में सीएसआईआर-एनपीएल, नई दिल्ली के साइंटिस्ट 'जी' डॉ. एस.के. धवन प्रोजेक्ट प्रपोजल फॉरमूलेशन विषय पर व्याख्यान देंगे। द्वितीय तकनीकी सत्र में राष्ट्रीय विधि संस्थान, भोपाल के प्रोफेसर घयूर आलम द्वारा पेटेंटिंग सिस्टम पर विशेष व्याख्यान दिया जायेगा। कार्यशाला में परिषद द्वारा तैयार ऑन-लाइन पोर्टल का प्रदर्शन (डेमो) किया जायेगा।
Tags :