🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

'मेरे दीनदयाल' प्रतियोगिता में शामिल बच्चे 'दीनदयाल' से अपरिचित

👤
Admin
👁 2150 व्यूज
📍 Bhopal
'मेरे दीनदयाल' प्रतियोगिता में शामिल बच्चे 'दीनदयाल' से अपरिचित
23 जनवरी 2018। युवा मोर्चा की महत्वाकांक्षी और प्रदेशव्यापी प्रतियोगिता में शामिल छात्र और छात्राएं पं. दीनदयाल उपाध्याय के जीवन और व्यक्तित्व से परिचित ही नहीं हैं



मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के एमवीएम ग्राउंड पर 'मेरे दीनदयाल' सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित हुई है. भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में शामिल होने आए छात्र-छात्राओं को पता ही नहीं है कि आखिर कौन हैं पंडित दीनदयाल उपाध्याय.



युवा मोर्चा की इस महत्वाकांक्षी और प्रदेशव्यापी प्रतियोगिता में शामिल छात्र और छात्राएं पं. दीनदयाल उपाध्याय के जीवन और व्यक्तित्व से परिचित ही नहीं है. दीनदयाल उपाध्याय कौन थे, उनका क्या व्यक्तित्व था. इन सबसे स्कूली छात्र-छात्राएं अनजान है.



युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष अविनाश पांडे ने एक बयान जारी कर बताया था कि भाजयुमो के आयोजकों ने अपने-अपने जिले में एक्टिवा से लेकर लैपटॉप, आईपैड जैसे पुरस्कार भी घोषित किए हैं. उज्जैन जिले में एक्टिवा, टीकमगढ़ में लैपटॉप, विदिशा में 100 प्रतियोगियों को श्रेष्ठ लेखन के लिए लैपटॉप व आईपैड जैसे पुरस्कार देने की व्यवस्था है.



प्रदेशाध्यक्ष अविनाश पांडे ने बताया था कि राज्य के 56 संगठनात्मक जिलों में औसतन 15-15 हजार प्रतियोगी भाग लेंगे. जिलों में मोर्चा कार्यकर्ता शालाओं और महाविद्यालयों के छात्रों के संपर्क में हैं और उन्हें प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रेरित कर रहे हैं. लेकिन भोपाल में हुई फजीहत से अंदाजा लगाया जा सकता है बाकी जगहों पर प्रतियोगिता कैसे आयोजित होगी.
Tags :