🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

अब टाउन एण्ड कन्ट्री प्लानिंग से ले आऊट साठ दिनों में लोक सेवा गारंटी कानून के तहत नागरिकों को मिलेगा

👤
Admin
👁 2230 व्यूज
📍 Bhopal
अब टाउन एण्ड कन्ट्री प्लानिंग से ले आऊट साठ दिनों में लोक सेवा गारंटी कानून के तहत नागरिकों को मिलेगा
27 जनवरी 2018। राज्य सरकार ने डायरेक्टोरेट आफ टाउन एण्ड कन्ट्री प्लानिंग की सेवाओं को भी लोक सेवा गारंटी कानून के तहत ला दिया है। अब ले आऊट का अनुमोदन संबंधित जिले में पदस्थ डायरेक्टोरेट के संयुक्त संचालक/उप संचालक/सहायक संचालक साठ कार्य दिवस में करेंगे। यदि वह नहीं करते हैं तो आवेदक आयुक्त राजस्व विभाग के समक्ष प्रथम अपील कर सकेगा जहां तीस कार्य दिवस में इस पर निर्णय लेना होगा।



इसी प्रकार भूखण्डों का विलयन तथा विभाजन का ले आउट अनुमोदन डायरेक्टोरेट के संयुक्त संचालक/उप संचालक/सहायक संचालक तहस कार्य दिवस में करेंगे। यदि वह नहीं करते हैं तो आवेदक डायरेक्टोरेट के अपर संचालक के समक्ष प्रथम अपील कर सकेगा जहां पुन: तीस कार्य दिवस में इस पर निर्णय लेना होगा।



लेआउट में संशोधन डायरेक्टोरेट के संयुक्त संचालक/उप संचालक/सहायक संचालक नब्बे कार्य दिवस में करेंगे। यदि वह नहीं करते हैं तो आवेदक डायरेक्टोरेट के अपर संचालक के समक्ष प्रथम अपील कर सकेगा जहां पुन: तीस कार्य दिवस में इस पर निर्णय लेना होगा।

इसके अलावा विकास अनुज्ञा के समय में विस्तार का आवेदन दिये जाने पर डायरेक्टोरेट के संयुक्त संचालक/उप संचालक/सहायक संचालक तीस कार्य दिवस में करेंगे। यदि वह नहीं करते हैं तो आवेदक डायरेक्टोरेट के अपर संचालक के समक्ष प्रथम अपील कर सकेगा जहां पन्द्रह कार्य दिवस में इस पर निर्णय लेना होगा। अधिसूचित निवेश क्षेत्र के बाहर स्थित क्षेत्रों में डायवर्सन प्रकरणों में एनओसी देने का कार्य भी डायरेक्टोरेट के संयुक्त संचालक/उप संचालक/सहायक संचालक राजस्व विभाग के अनुविभागीय अधिकारी से निर्धारित दस्तावेज प्राप्त होने पर तीस कार्य दिवस में करेंगे। यदि वह नहीं करते हैं तो आवेदक डायरेक्टोरेट के अपर संचालक के समक्ष प्रथम अपील कर सकेगा जहां पन्द्रह कार्य दिवस में इस पर निर्णय लेना होगा।



अब जमीनों की रजिस्ट्री एक दिन में होगी :

राज्य सरकार ने नया प्रावधान करते हुये वाणिज्यिक कर विभाग के अंतर्गत मुद्रांक एवं पंजीयन कार्यालय के लिये जरुरी कर दिया है कि यदि आवेदक उसके कार्यालयों में जमीन रजिस्ट्री हेतु आवेदन करता है तो संबंधित उप पंजीयक/वरिष्ठ उप पंजीयक विधिक एवं तकनीकी अर्हताओं की पूर्ति होने पर 24 घण्टे यानि एक दिन में लोक सेवा गारंटी कानून के तहत रजिस्ट्री करेंगे। दस्तावेजों की नकल भी संबंधित उप पंजीयक/वरिष्ठ उप पंजीयक विधिक एवं तकनीकी अर्हताओं की पूर्ति होने पर तत्काल आवेदन प्रस्तुतीकरण दिनांक पर ही ई-पंजीकृत वेब पोर्टल के माध्यम से प्रदान करेंगे। दस्तावेजों की भौतिक नकल यानि स्वयं प्रमाणित नकल सात दिन के अंदर प्रदान की जायेगी।



- डॉ नवीन जोशी
Tags :