🔴 TRENDING NOW!
सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी

सलमान की फिल्म 'ट्यूबलाइट' से बॉलीवुड में डेब्यू करेगी चीन की यह अभिनेत्री, देखें तस्वीरें

👤
Admin
👁 17852 व्यूज
📍 1
सलमान की फिल्म 'ट्यूबलाइट' से बॉलीवुड में डेब्यू करेगी चीन की यह अभिनेत्री, देखें तस्वीरें
सुपरस्टार सलमान खान की अगली फिल्म 'ट्यूबलाइट' चीन की अभिनेत्री झू झू के लिए बॉलीवुड का लॉन्च पैड भी बनने जा रही है. कबीर खान निर्देशित इस फिल्म की शूटिंग लद्दाख में चल रही है.

32-वर्षीय अभिनेत्री झू झू ने भारत में अपनी शूटिंग की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा की हैं. उन्होंने मुंबई में हिन्दी सीखते हुए अपनी एक फोटो साझा की, जिसमें उन्होंने शीर्षक डाला है, 'हिन्दी में मेरा पहला सबक.' झू झू ने लद्दाख में शूटिंग स्थल की तस्वीरें भी साझा की हैं, जिसमें वह उस क्षेत्र की खूबसूरती का आनंद उठाती दिखती हैं.

इस अभिनेत्री ने अपने करियर की शुरुआत वीजे के तौर पर की और बीजिंग में एक स्थानीय गायन प्रतियोगिता जीतकर नाम कमाया. वह हॉलीवुड फिल्म 'द मैन विथ द आयरन फिस्ट्स' का भी हिस्सा रही हैं, जिसमें रशेल क्रो मुख्य भूमिका में थे.

'ट्यूबलाइट' अगले साल ईद पर रिलीज होगी. यह सलमान और कबीर खान की तीसरी साझा फिल्म है. इससे पहले दोनों 'बजरंगी भाईजान' और 'एक था टाइगर' में साथ काम कर चुके हैं. कबीर ने पिछले दिनों ट्विटर पर शूटिंग स्थल की तस्वीर साझा करते हुए कहा था कि फिल्म की टीम में 200 लोग शामिल हैं.
Tags :