🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

शिवराज सिंह चौहान मंत्रिमंडल का विस्तार, तीन नए मंत्रियों ने ली शपथ

👤
Admin
👁 2540 व्यूज
📍 Bhopal
शिवराज सिंह चौहान मंत्रिमंडल का विस्तार, तीन नए मंत्रियों ने ली शपथ
जालम सिंह पटेल प्रह्लाद पटेल के भाई हैं और नरसिंहपुर में अपना रसूख रखते हैं.

3 फरवरी 2018। शिवराज सिंह चौहान मंत्रिमंडल का बहुप्रतीक्षित विस्तार शनिवार को हो गया. शिवराज कैबिनेट में तीन नए मंत्री शामिल किए गए हैं. राजभवन में हुए शपथ ग्रहण समारोह में नारायण सिंह कुशवाह, जालम सिंह पटेल और बालकृष्ण पाटीदार ने नए मंत्री के रूप में शपथ ली हैं. नारायण सिंह कुशवाह को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है, जबकि दो अन्य मंत्रियों को राज्य मंत्री का दर्जा दिया गया है



नारायण सिंह कुशवाह और गोपीलाल जाटव ग्वालियर-चंबल संभाग के दलित-पिछड़े वर्ग के चेहरे हैं जो संघ के दलित-पिछड़ों को सत्ता संगठन में अहम पद देने के एजेंडे पर तो खरे उतरते ही हैं. साथ ही मुंगावली-कोलारस उपचुनाव में बीजेपी का सियासी पलड़ा भारी करने में भी मददगार हैं.



जालम सिंह पटेल प्रह्लाद पटेल के भाई हैं और नरसिंहपुर में अपना रसूख रखते हैं. बालकृष्ण पाटीदार खरगोन से आते हैं, किसान आंदोलन के दौरान पाटीदारोंकी नाराजगी को दूर करने की कवायद के तौर पर इसे देखा जा रहा है.
Tags :