🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

विदेश मंत्रालय आयोजित किया आसियान इंडिया हैकाथॉन एवं स्टार्टअप महोत्सव

👤
Admin
👁 5971 व्यूज
📍 Delhi
विदेश मंत्रालय आयोजित किया आसियान इंडिया हैकाथॉन एवं स्टार्टअप महोत्सव
भारत इस समय 'साझा मूल्य, समान भविष्य' की थीम पर एसियान (एएसईएएन) देशों के साथ अपने वार्ता संबंधों की रजत जयंती का उत्सव मना रहा है, जो सभ्यता और सांस्कृतिक संबंधों पर आधारित हैं और जिसने दो सहस्राब्दी से भारत और एसियान देशों को आपस में बांधे रखा है।



हमारे संबंधों के इस ऐतिहासिक पड़ाव को रेखांकित करने के लिए पूरे भारत और एसियान के सदस्य देशों में पूरे वर्ष के दौरान राजनीतिक, आर्थिक, सांस्कृतिक और जन संपर्क के क्षेत्र में कार्यक्रमों की एक बड़ी श्रृंखला का आयोजन किया जा रहा है।



महोत्सव की इसी श्रंृखला के तहत, विदेश मंत्रालय ने इंडियन चैम्बर ऑफ कॉमर्स (आईसीसी) के साथ मिल कर हैदराबाद, जयपुर एवं दिल्ली में एशियान-भारत स्टार्ट अप फेस्टिवल एवं हैकाथॉन और सफल भारतीय स्टार्ट अप विजिट का आयोजन किया। एसियान देशों से 24 स्टार्टअप और एथिकल हैकर्स भारत आए और इस 4-दिवसीय कार्यक्रम में भाग लिया, जिसमें तीन शहर- हैदराबाद, जयपुर और दिल्ली शामिल थे। हैदराबाद में इस फेस्टिवल के पहले दिन 100 से अधिक स्टार्टअप्स ने भाग लिया। हैदराबाद में एक समानांतर हैकाथॉन का आयोजन किया गया था, जिसमें भारत और एसियान एथिकल हैकर्स ने हिस्सा लिया।



इसी कार्यक्रम का समापन सत्र नई दिल्ली में 20 जनवरी, 2018 को आयोजित किया गया, जिसमें सुश्री प्रीति शरण (सचिव-पूर्व), केंद्रीय राज्य मंत्री केजे अल्फांसो एवं डॉ राजीव सिंह (महानिदेशक, आईसीसी) ने अपने विचार प्रस्तुत किये। आइडियास्पेस फाउंडेशन, फिलीपींस और भारत के नाउ फ्लोट्स (फोर्ब्स 30 की सूची में 30वीं रैंक) ने उपस्थित प्रतिनिधियों के साथ अपने अनुभव साझा किये।



Tags :