🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

भोपाल के रातीबढ़ को मिलेगा केरवा जलाशय से ढाई मीलियन घनमीटर पानी

👤
Admin
👁 2584 व्यूज
📍 Bhopal
भोपाल के रातीबढ़ को मिलेगा केरवा जलाशय से ढाई मीलियन घनमीटर पानी
4 फरवरी 2018। राज्य सरकार ने पेयजल की विकट समस्या से वर्षों से झूझ रहे भोपाल के रातीबढ़ एवं उसके आसपास के 32 गांवों को केरवा जलाशय से ढाई मिलियन घनमीटर पानी प्रतिवर्ष समीपस्थ केरवा जलाशय से आवंटित किया है।



जल संसाधन विभाग यह पानी पीएचई विभाग को देगा। इसके लिये शर्त लगाई गई है कि वह केरवा नहर से पानी न लेकर अपने स्वयं के व्यय से केरवा जलाशय में इनटेक वेल बनायेगा। इसके लिये पीएचई विभाग को जल संसाधन विभाग से अनुबंध करना होगा तथा समय-समय पर लागू की गई जल दर का भुगतान करना होगा। जल कर का भुगतान अनुबंध की तिथि से प्रभावशील होगा। जल का उपयोग सिर्फ पेयजल हेतु ही हो सकेगा। पेयजल योजना हेतु जल संसाधन विभाग किसी भी प्रकार का वित्तीय भार वहन नहीं करेगा।



- डॉ. नवीन जोशी
Tags :