🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

Airtel यूजर्स को मिलेगा फ्री में 5GB डेटा, ये है तरीका

👤
Admin
👁 19578 व्यूज
📍 1
Airtel यूजर्स को मिलेगा फ्री में 5GB डेटा, ये है तरीका
रिलायंस जियो इन्फोकॉम की चुनौती से निपटने के लिए भारती एयरटेल ने आज प्रत्येक पोस्ट पेड ब्रॉडबैंड या डी.टी.एच. ग्राहक को 5GB अतिरिक्त डेटा की पेशकश की है। भारती एयरटेल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी-होम्स, हेमंत कुमार गुरस्वामी ने बयान में कहा, यह हमारी आेर से हमें सेवा का मौका देने वाले ब्रॉडबैंड ग्राहकों को एक छोटी भेंट है। हमारे लैंडलाइन पर असीमित मुफ्त कॉल की सुविधा के अलावा हम एयरटेल ब्रॉडबैंड के ग्राहक मुफ्त अतिरिक्त डेटा का लाभ उठा सकते हैं।

एयरटेल ने ब्रॉडबैंड यूजर्स के लिए माय होम रिवॉर्ड्स प्रोग्राम की शुरूआत की है। इस ऑफर के तहत कम्पनी हर ब्रॉडबैंड कस्टमर को बिना किसी शुल्क के हर महीने 5GB अतिरिक्त डेटा देगी। शर्त यह होगी कि उस यूजर के परिवार के किसी भी सदस्य के पास एयरटेल का कोई भी कनैक्शन हो। चाहे डी.टी.एच. हो या पोस्टपेड मोबाइल। कस्टमर्स को यह ऑफर उनके वर्तमान कनैक्शन या नए डिजिटल टी.वी. या पोस्टपेड कनैक्शन, दोनों पर मिलेगा।

अगर किसी एयटेल ब्रॉडबैंड यूजर के पास 2 पोस्टपेड कनैक्शन है और एक डी.टी.एच. कनैक्शन है तो उसे हर महीने अपने ब्रॉडबैंड कनैक्शन पर 15GB अतिरिक्त डेटा मिलेगा। इस ऑफर का फायदा उठाने के लिए कस्टमर एयरटेल इंडिया की वैबसाइट पर जा सकते हैं या फिर माय एयरटेल एप्प के जरिए रजिस्टर करके माय होम रिवॉर्ड्स क्लेम कर सकते हैं।

बता दें कि दिल्ली में एयरटेल ब्रॉडबैंड के प्लान की शुरूआत 899 रुपए के प्लान में 8mbps की शुरूआत और प्रति महीने 10GB से होती है। इसी प्लान में अनलिमिटेड लोकल और एस.टी.डी. कॉल्स की सुविधा भी जुड़ी होती है। सबसे बड़ा प्लान 4799 रुपए का है, जिसमें 200GB डेटा और 100mbps की स्पीड मिलती है।
Tags :