🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

कांग्रेस विधायक हनी ट्रैप मामला: सीएम ने दिया सीबीआई जांच का आश्वासन

👤
Admin
👁 2474 व्यूज
📍 Bhopal
कांग्रेस विधायक हनी ट्रैप मामला: सीएम ने दिया सीबीआई जांच का आश्वासन
5 फरवरी 2018। नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने सीएम शिवराज सिंह से मिलकर मांग की कि हेमंत कटारे मामले की जांच सीबीआई से कराई जाए.



मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हेमंत कटारे ब्लैकमेल मामले की सीबीआई जांच का आश्वासन दिया है. ये आश्वासन नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल को आज हुई मुलाकात के दौरान दिया.



नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने सीएम शिवराज सिंह से मिलकर मांग की कि हेमंत कटारे मामले की जांच सीबीआई से कराई जाए. नेता प्रतिपक्ष के साथ कांग्रेस के विधायक आरिफ अकील और नीलांशु चतुर्वेदी भी सीएम हाउस पहुंचे थे. नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने सीएम चौहान को एक ज्ञापन भी सौंपा जिसमें उन्होंने इस मामले का राजनैतिक फायदा उठाने के आरोप लगाए हैं.



वहीं बीजेपी ने फिर कांग्रेस विधायक हेमंत कटारे पर निशाना साधा है बीजेपी प्रवक्ता रजनीश अग्रवाल ने कहा कि किसी महिला के खिलाफ अन्याय नहीं होना चाहिए और हर कीमत पर दोषी को सजा मिलना चाहिए चाहे वो विधायक क्यों न हो.



नेता प्रतिपक्ष ने अपने ज्ञापन में सवाल उठाते हुए कहा कि ?



-क्या यह सही नहीं है कि युवती ब्लैकमेलिंग के पैसे लेते हुए गिरफ्तार हुई

-क्या यह सही नहीं है कि विक्रमजीत सिंह अभी तक फरार है

-क्या यह सही नहीं है कि युवती ने दो पेज का एक शपथपत्र दिया जिसमें उसने कटारे को फंसाने की बात स्वीकारी

-क्या उसकी मां ने वीडियो के जरिए नहीं कहा कि विक्रमजीत सिंह ने उसकी बेटी को फसाया

-यदि कटारे ने रेप किया था तो अदालत और मीडिया के सामने युवती ने अपना पक्ष क्यों नहीं रखा

-सप्ताह भर बाद उसका अचानक जेल अधीक्षक को पत्र लिखने की सलाह किसने दी

-युवती न्यायिक अभिरक्षा में है। जेल विभाग ने पत्र लिखने और पुलिस को भेजने से पहले कोर्ट को क्यों नहीं बताया

-पत्र युवती का लिखा ही है या नहीं,पुलिस ने बिना जांच किए ही कटारे पर मामला दर्ज कर लिया
Tags :