🔴 TRENDING NOW!
सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी

अब आप भी कर सकते हैं गूगल असिस्टेंट से बातें, बस करें ये काम

👤
Admin
👁 7370 व्यूज
📍 Bhopal
अब आप भी कर सकते हैं गूगल असिस्टेंट से बातें, बस करें ये काम
यह एंड्रायड 8.0 ओरियो के साथ आने वाली डिवाइसेस के साथ काम करता है.



गूगल ने अब अपने वॉयस असिस्टेंट के लाइट वर्जन Google Assistant Go को पेश कर दिया है. कंपनी ने ये वर्जन खास तौर से कम रैम वाले फोन के लिए बनाया है. यूज़र अब गूगल असिस्टेंट गो ऐप को गूगल प्लेस्टोर पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं.



यह एंड्रायड 8.0 ओरियो के साथ आने वाली डिवाइसेस के साथ काम करता है. लिस्ट की गई जानकारी के मुताबिक इस ऐप के जरिये लो-एंड स्मार्टफोंस को कई शानदार फीचर्स भी मिले हैं. यूजर इसके जरिये जल्दी से फ़ोन कॉल्स और मैसेज भेज सकते हैं. यह उनकी म्यूजिक, नेविगेशन, आने वाले इवेंट्स का प्रीव्यू करने में भी मदद करता है. यह मौसम के बारे में भी जानकारी देता है.



Google Assistant Go को चलाने के लिए इसके आइकॉन पर क्लिक करना होगा या होम बटन को लॉन्ग-प्रेस करना होगा. फिलहाल यह Google Assistant Go कई फीचर्स को सपोर्ट नहीं कर रहा है, लेकिन कंपनी का कहना है कि जल्द ही यह सभी फीचर्स को सपोर्ट करने लगेगा.



इसके अलावा गूगल ने यूजर्स को तोहफा देते हुए अपने 'यूट्यूब गो' ऐप में नये फीचर्स जोड़े हैं. इससे इंटरनेट के धीमे चलने पर भी यूजर्स को वीडियो देखने में कोई रुकावट नहीं आयेगी. यूट्यबू गो की सफलता से गदगद गूगल ने अब 130 देशों में इसका विस्तार किया है. 'यूट्यूब गो' गूगल का स्ट्रीमिंग ऐप है. इस ऐप को खास तौर पर वीडियोज के लिए बनाया गया है.



कंपनी ने अब इसमें कई नये फीचर्स एड किये हैं. इस इस ऐप के जरिये यूजर्स अपने स्मार्टफोन पर हाई क्वालिटी के वीडियोज देख और डाउनोड कर सकते हैं.

Tags :