🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

विधायिका और कार्यपालिका परस्‍पर पूरक : अवधेश प्रताप सिंह

👤
Admin
👁 3813 व्यूज
📍 Bhopal
विधायिका और कार्यपालिका परस्‍पर पूरक : अवधेश प्रताप सिंह
संसदीय विधापीठ द्वारा आयोजित कार्यशाला का उदघाटन सत्र संपन्‍न

07 फरवरी 2018। विधायिका और कार्यपालिका की भूमिका सुशासन के लिए महत्‍वपूर्ण होती है। विधायिका एवं कार्यपालिका एक दूसरे के अनुपूरक हैं जिनका मूल उद्देश्‍य संविधान प्रदत्त व्‍यवस्‍थाओं के अंतर्गत लोकतंत्रात्‍मक शासन के माध्‍यम से जनसेवा एवं प्रदेश का सर्वांगींण विकास करना है। विधान सभा के प्रमुख सचिव अवधेश प्रताप सिंह ने यह उदगार जिले के प्रशासनिक अधिकारियों को विधान सभा प्रश्‍न, स्‍थगन, ध्‍यानाकर्षण प्रस्‍ताव एवं अन्‍य विधायी प्रक्रियाओं के संबंध में आयोजित प्रशिक्षण कार्यशाला के उदघाटन सत्र को संबोधित करते हुए व्‍य‍क्‍त किये। श्री सिंह द्वारा बताया गया कि संसदीय प्रक्रिया के अंतर्गत विधायिका के सदस्‍यों द्वारा कार्यपालिका का उत्तरदायित्‍व

सुनिश्चित किया जाता है। श्री सिंह ने कार्यशाला में उपस्थित अधिकारियों की जिज्ञासाओं का समाधान भी किया।

इस अवसर पर जिले के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ संसदीय विधापीठ के संचालक एवं अन्‍य अधिकारीगण उपस्थित थे।
Tags :