🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

लोकायुक्त पुलिस की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते सीईओ गिरफ्तार

👤
Admin
👁 2587 व्यूज
📍 Bhopal
लोकायुक्त पुलिस की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते सीईओ गिरफ्तार
07 फरवरी 2018। मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में लोकायुक्त पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जिला पंचायत सीईओ को 25 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. सीईओ ने एक केस में बरी करने के एवज में रिश्वत की डिमांड की थी.



इंदौर लोकायुक्त पुलिस के अनुसार, पूर्व सरपंच धर्मराज की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए बुरहानपुर में जिला पंचायत सीईओ अमिताभ सिरवाय्या को 25 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया है.



धर्मराज ने अपनी शिकायत में कहा था कि मप्र पंचायत राज एवं ग्राम स्वराज अधिनियम की धारा 40 के तहत कार्रवाई नहीं करने की एवज में सीईओ रिश्वत के लिए दबाव बना रहे थे. रिश्वत के लिए 25 हजार रुपए में सौदा तय होने पर धर्मराज ने लोकायुक्त पुलिस इंदौर को पूरे मामले की शिकायत कर दी.



इंदौर लोकायुक्त एसपी ने शिकायत की तस्दीक होने पर एक विशेष टीम का गठन किया. इस टीम ने बुधवार दोपहर को रिश्वत की 25 हजार रुपए राशि लेते ही रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया.



लोकायुक्त पुलिस ने सीईओ के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम की धाराओं के तहत केस दर्ज किया है. कार्रवाई पूरी होने के बाद सीईओ को निजी मुचलके पर रिहा कर दिया गया.



क्या है धारा 40..!

मप्र पंचायत राज एवं ग्राम स्वराज अधिनियम की धारा 40 पंचायत के पदाधिकारियों को हटाया जाना तथा 92 अभिलेख और वस्तुएं वापिस करने तथा धन वसूल करने की शक्ति के अधिकार जिला पंचायत के सीईओ को दिए गए हैं. पिछले साल ही शिवराज सरकार ने इस पर अपनी मुहर लगाई थी.
Tags :