🔴 TRENDING NOW!
सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी

दलितों के मुद्दों पर आज संसद में हंगामे के आसार, लोकसभा में चर्चा को तैयार सरकार

👤
Admin
👁 18272 व्यूज
📍 1
दलितों के मुद्दों पर आज संसद में हंगामे के आसार, लोकसभा में चर्चा को तैयार सरकार
दलितों पर अत्याचार के मुद्दे पर आज एक बार फिर संसद में हंगामे के आसार है। आज लोकसभा में दलितों के मुद्दों पर चर्चा होगी। एक तरफ सरकार इस मुद्दे पर अपना पक्ष रखेगी तो वहीं विपक्ष, मोदी सरकार को एक बार फिर घेरेगा। इसके लिए कांग्रेस, बीएसपी और जेडीयू समेत सभी विपक्षी दलों ने अपनी कमान कस ली है।दरअसल, बीते कुछ समय से दलितों के साथ हो रही अत्याचार की घटनाओं से रोष का माहौल है फिर चाहे ऊना कांड, संभल कांड और उत्तर प्रदेश में दलितों के साथ हो रहे अत्याचार के मामले हों। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तेलंगाना में एक जनसभा को संबोधित करते हुए दलितों के अत्याचार पर चिंता व्यक्त की थी। वहीं बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने दलितों पर हो रहे हमलों को लेकर केंद्र सरकार पर हमला किया था उन्होंने कहा था कि मोदी सरकार में दलितों पर अत्याचार के मामले में बढ़े हैं।कांग्रेस ने दलितों पर हमलों के मुद्दे पर 8 अगस्त को सदन से बहिर्गमन किया और मुद्दे पर गंभीर न होने का आरोप लगाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आड़े हाथ लिया। कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने मुद्दे को उठाया और प्रश्नकाल के खत्म होने के बाद इस पर चर्चा की मांग की। तेलंगाना में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण की ओर संकेत करते हुए खड़गे ने कहा था दलितों पर हमलों से निपटने के लिए मोदी जी पूरी तरह गंभीर नहीं हैं।गौरतलब है कि तेलंगाना के अपने पहले दौरे पर मोदी ने स्पष्ट किया कि जाति आधारित भेदभाव को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने जातिगत मुद्दों के राजनीतिकरण को खत्म करने का आह्वान किया और आरोप लगाया कि कुछ पार्टियां, जो दलितों को अपना वोट बैंक समझती हैं और केंद्र सरकार द्वारा किए गए पहलों से सशंकित हैं, दलितों को प्रभावित करने के लिए इस तरह के मुद्दों को उठाने का प्रयास कर रहे हैं।मोदी ने किसी पार्टी का नाम लिए बिना कहा है कि मैं ऐसे सभी लोगों से यह कहना चाहता हूं कि यदि आप हमला करना चाहते हैं, तो मुझपर कीजिए मेरे दलित भाइयों पर नहीं। यदि आप गोली मारना चाहते हैं, तो मुझे मारिए, मेरे दलित भाइयों को नहीं।
Tags :