🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

वैलेंटाइन क्लासः बच्चों को मिली प्यार की 'सच्ची सीख'

👤
Admin
👁 2893 व्यूज
📍 भोपाल
वैलेंटाइन क्लासः बच्चों को मिली प्यार की 'सच्ची सीख'
13 फरवरी 2018। सोमवार को 'स्टोरीज ऐंड बियॉन्ड' के अरेरा कॉलोनी स्थित सेंटर पर 3-15 साल के बच्चों के साथ वैलेंटाइन मनाया गया। प्यार सिर्फ कपल्स नहीं बल्कि किन्हीं भी दो लोगों के बीच हो सकता है, बच्चों को यह सीख दी गई। प्रोफेशनल स्टोरी टेलर निधि अग्रवाल ने बच्चों को बेस्ट सेलर बुक 'वेलवटीन रैबिट' पढ़कर सुनाई। साथ ही, सेंट वैलेंटाइन के प्यार के संदेश को बच्चों से और ओपन सेशन में मौजूद वयस्कों से साझा किया गया। 'विद लव यू कैन डू वंडर्स' की थीम पर आधारित इस कार्यक्रम में बच्चों ने रेड कलर के ड्रेस कोड को फॉलो करते हुए, पूरे उत्साह के साथ अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।



स्पेशल स्टोरीटेलिंग सेशन में बच्चों को एक टॉय रैबिट की कहानी सुनाई गई, जिसमें बच्चा अपने खिलौने से इतना प्यार और लगाव रखता है कि बेजान खिलौने में भी जान आ जाती है और टॉय रैबिट की आंख से सचमुच का आंसू निकलता है। प्यार की ताकत को बयान करती इस कहानी से बच्चे बेहद प्रभावित हुए। इसके अलावा बच्चों को सेंट वैलेंटाइन के बारे में और उनके अच्छे कामों के बारे में बताया गया। सेंट वैलेंटाइन की याद में ही यह फेस्टिवल मनाया जाता है।



बच्चों के ओवरऑल डिवेलपमेंट के लिए काम करने वाले संगठन ?स्टोरीज ऐंड बियॉन्ड? का यह कार्यक्रम आज के दौर में अपनी तरह का अनूठा प्रयोग है। जहां समाज में प्यार को सिर्फ एक ही मतलब से जोड़कर देखा जाता है, वहीं बच्चों को प्यार के सभी पहलुओं से रूबरू कराना, एक बेहतर और कारगर प्रयोग है। मॉरल एजुकेशन के साथ-साथ बच्चों की जनरल नॉलेज को बढ़ाने के लिए अलग-अलग देशों में प्रचलित वैलेंटाइन सेलिब्रेशन के विभिन्न तरीकों से बच्चों को परिचित कराया गया। अमेरिका में कार्ड और चॉकलेट देकर तो इंग्लैंड में बच्चे बड़ों की तरह कपड़े पहनकर गाना गाते हैं और प्यार की सीख देते हैं। बच्चों से ये जानकारियां भी साझा की गईं।





Tags :