🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

जैपनीज प्रोबायोटिक बायफिडोबैक्टीरियम ब्रीव एम-16वी अब भारत में

👤
Admin
👁 4381 व्यूज
📍 भोपाल
जैपनीज प्रोबायोटिक बायफिडोबैक्टीरियम ब्रीव एम-16वी अब भारत में
13 फरवरी 2018। टैबलेट्स इंडिया ने अपने पोर्टफोलियो में एक नई कड़ी जोड़ते हुए पूरे भारत में एक नए प्रोबायोटिक उत्पाद, 'रेस्क्यूनेट' को लॉन्च किया है। रेस्क्यूनेट को जापान की मोरिनागा मिल्क इंडस्ट्री को. लिमिटेड के बायफिडोबैक्टीरियम ब्रीव एम-16वी की मदद से विकसित किया गया है। सालों के शोध के बाद विकसित हुए रेस्क्यूनेट की मदद से गट फ्लोरा को रीस्टोर किया जा सकता है, रोग-प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाया जा सकता है और नवजात शिशुओं में प्रतिरोध प्रक्रिया को बेहतर किया जा सकता है। रेस्क्यूनेट, टैबलेट्स (इंडिया) का नवीनतम प्रोबायोटिक उत्पाद है। इससे पहले कंपनी इनटेस्टाइनल हेल्थ, वजाइनल हेल्थ, ओरल हेल्थ और डाइजेस्टिव हेल्थ के लिए भी उत्पाद पेश कर चुकी है।



टैबलेट्स (इंडिया) लिमिटेड ने 2002 में भारत में प्रोबायोटिक्स की अवधारणा की नींव रखी थी। भारत में पहली बार किसी कंपनी ने उपभोक्ताओं और मेडिकल जगत की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए नए तरह के प्रोबायोटिक्स उत्पादों की शुरूआत की थी। 1972 में पहली बार कंपनी ने किसी विदेशी कंपनी के साथ करार किया था और तब से लगातार कंपनी, जापान, यूरोप और यूएस की कई बड़ी प्रयोगशील कंपनियों के साथ अपना सहयोग बढ़ाती रही है। प्रोबायोटिक्स उत्पादों के निर्माण में लंबे अनुभव के चलते कंपनी को फ्रॉस्ट ऐंड सलीवन अवॉर्ड भी मिला।
Tags :