🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

करोड़पति मुख्यमंत्रियों के क्लब में शिवराज सिंह

👤
Admin
👁 4057 व्यूज
📍 मध्यप्रदेश
करोड़पति मुख्यमंत्रियों के क्लब में शिवराज सिंह
14 नम्बर पर मध्यप्रदेश के मुखिया

...देश के 31 मुख्यमंत्रियों में से 25 करोड़पति



राजनीतिक दलों पर निगाह रखने वाले संगठन एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉ‌र्म्स (एडीआर) की एक रिपोर्ट ने राजनीतिक गलियारे में हलचल पैदा कर दी है। एडीआर की रिपोर्ट की माने तो देश के 81 फीसद मुख्यमंत्री करोड़पति हैं यानि 31 मुख्यमंत्रिओं में 25 मुख्यमंत्री करोड़पति हैं।



एडीआर के नेशनल इलेक्शन वाच (न्यू) के साथ मिलकर किए गए आकलन के बाद सोमवार को देश के 31 मुख्यमंत्रियों पर रिपोर्ट जारी की गई है।



रिपोर्ट के मुताबिक आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू 177.48 करोड़ रुपए की संपत्ति के साथ करोड़पतियों की लिस्ट में पहले स्थान पर हैं। एडीआर ने नेशनल इलेक्शन वॉच (न्यू) के साथ मिलकर यह रिपोर्ट तैयार की है। दोनों संगठनों ने देशभर में राज्य और केंद्र शासित प्रदेश की विधानसभा चुनावों के दौरान मौजूदा मुख्यमंत्रियों द्वारा स्वयं जमा किए गए हलफनामों का अध्ययन कर यह निष्कर्ष निकाला है।



करोड़पति मुख्यमंत्री की लिस्ट में 15वें नंबर पर रमन सिंह

रिपोर्ट के मुताबिक 25 मुख्यमंत्री यानी 81 प्रतिशत करोड़पति हैं। इनमें से दो मुख्यमंत्रियों के पास 100 करोड़ रुपए से अधिक की संपत्ति है। चंद्रबाबू नायडू के बाद अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री प्रेमा खांडू सबसे धनी सीएम हैं। उनकी संपत्ति 129.57 करोड़ रुपए है। तीसरे स्थान पर पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह हैं। उनकी संपत्ति 48.31 करोड़ रुपए है।



मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 6.27 करोड़ रुपए की संपत्ति के साथ 14वें स्थान पर है। 15वें स्थान पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह हैं। उनकी संपत्ति 5.61 करोड़ रुपए है। रिपोर्ट के मुताबिक मुख्यमंत्रियों की औसत संपत्ति 16.18 करोड़ रुपए है।

माणिक सरकार के पास सबसे कम संपत्ति सबसे कम संपत्ति वाले मुख्यमंत्री त्रिपुरा के मणिक सरकार हैं। उनकी संपत्ति मात्र 27 लाख रुपए है। उनसे ठीक ऊपर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी हैं, जिनकी संपत्ति 30 लाख रुपए है। जम्मू-कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती के पास 55 लाख रुपए की संपत्ति है और वह सबसे कम धनी मुख्यमंत्रियों में शामिल हैं। वही, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 95.98 लाख की संपत्ति के साथ छठवें सबसे गरीब सीएम हैं।



- डॉ. नवीन जोशी
Tags :