🔴 TRENDING NOW!
सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी

गूगल से 'व्यू इमेज' हटने के बाद यूजर्स ने किया दूसरे सर्च इंजन का रुख

👤
Admin
👁 8917 व्यूज
📍 Bhopal
गूगल से 'व्यू इमेज' हटने के बाद यूजर्स ने किया दूसरे सर्च इंजन का रुख
19 फरवरी 2018। गूगल ने पिछले हफ्ते Google सर्च रिजल्ट से 'व्यू इमेज' का ऑप्शन हटा दिया। इसके बाद यूजर्स अब दूसरे सर्च इंजन की तरफ रुख कर रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, यूजर्स अब हाई-रिजोल्यूशन की इमेज डाउनलोड करने के लिए माइक्रोसॉफ्ट के Bing और Startpage जैसे सर्च इंजन का इस्तेमाल कर रहे हैं। ये सर्च इंजन इमेज पर राइट क्लिक करने पर हाई-रिजोल्यूशन की इमेज डाउनलोड करने की सुविधा देते हैं।



lifehacker.com की रिपोर्ट के मुताबिक, अगर आप गूगल से इमेज डाउनलोड करते रहे हैं, तो आप Bing और Startpage जैसे सर्च इंजन से इमेज आसानी से डाउनलोड कर लेंगे। इनमें काफी समानता है। बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, आलोचकों का मानना है कि गूगल का यह परिवर्तन ठीक नहीं है और यह यूजर्स फ्रेंडली भी नहीं है।



आपको बता दें कि गूगल ने हाल ही में गैटी इमेज के साथ मल्टी-ईयर ग्लोबल लाइसेंसिंग डील साइन की है। इस डील के बाद गैटी इमेज के कंटेंट को गूगल अपने तमाम प्रोडक्ट्स और सर्विस के साथ इस्तेमाल कर सकेगा। गैटी इमेज के साथ पार्टनरशिप के बाद गूगल ने सर्च रिजल्ट्स से 'व्यू इमेज' बटन को हटाया है। इसके अलावा गूगल ने 'Search by Image' बटन को भी हटा दिया है। हालांकि, 'Visit' बटन को बरकरार रखा है। यूजर्स उस वेबपेज पर जाकर तस्वीरें देख सकते हैं।





Tags :