🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

सीएम हेल्प लाईन की शिकायतों का समाधान आनलाईन में निराकरण होगा

👤
Admin
👁 2763 व्यूज
📍 Bhopal
सीएम हेल्प लाईन की शिकायतों का समाधान आनलाईन में निराकरण होगा
24 फरवरी 2018। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अब सीएम हेल्प लाईन में आने वाली कतिपय शिकायतों का निराकरण समाधान आनलाईन के माध्यम से करेंगे। ये वे शिकायते हैं जो तीन सौ दिन से अधिक लंबित हैं।



सीएम हेल्प लाईन में पंचायत विभाग के अंतर्गत कपिलधारा कूप निर्माण, मेड़ बंधान, खेत तालाब, भूमि शिल्प, नंदन फलोद्यान, राजस्व विभाग के अंतर्गत नजूल से/नामांतरण/अनापत्ति प्रमाणपत्र, जिला कार्यालयों में पेंशन से संबंधित मामले, पीएचई विभाग के अंतर्गत सार्वजनिक हैण्डपम्प के निजी अतिक्रमण के मामले, स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत उपचार न मिलने/विलम्ब से मिलने/पूर्ण उपचार न मिलने/उपचार के उपरान्त फालोअप न करने संबंधी मामले तथा जल संसाधन विभाग के अंतर्गत भू-अर्जन एवं पुनर्वास से संबंधित मामले 300 दिन से भी अधिक पेंडिंग हैं।



सीएम हेल्प लाईन का संचालन करने वाले लोक सेवा प्रबंधन विभाग ने सभी विभागों के मुखिआयों और जिला कलेक्टरों से कहा कि समाधान आनलाईन में उक्त लंबित मामलों की सीएम द्वारा आने वाले दिनों में समीक्षा की जाना है इसलिये वे अभी से ही इन लंबित मामलों का निराकरण कर लें तथा निराकरण में आवेदक को संतुष्ट किया जाये और इसकी रिपोर्ट सीएम द्वारा होने वाले समाधान आनलाईन में रखें।



विभागीय अधिकारी ने बताया कि सीएम हेल्पलाईन लोक सेवा प्रबंधन देखता है तथा समाधान आनलाईन सीएम सचिवालय। सीएम हेल्पलाईन की शिकायतें समाधान आनलाईन में भी रिव्यु की जायेंगी।



? डॉ. नवीन जोशी
Tags :