🔴 TRENDING NOW!
सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी

इस मामले में कपिल शर्मा ने सलमान खान को भी पीछे छोड़ा

👤
Admin
👁 18840 व्यूज
📍 1
इस मामले में कपिल शर्मा ने सलमान खान को भी पीछे छोड़ा
कॉमेडियन कपिल शर्मा ने इस बार एक ऐसा कारनामा कर दिखाया है जिससे उन्होंने सलमान खान को भी पीछे छोड़ दिया है। ओर्मक्स करेक्टर्स इंडिया लव्स (Ormax CIL) के एक सर्वे के मुताबिक मोस्ट फेमस टीवी सेलेब्स (non-fiction) कैटेगरी में कपिल सलमान खान को पीछे छोड़ते हुए सांबर वन बन गए हैं।



सलमान 4th और माधुरी हैं 5th

इस लिस्ट में कपिल ने सलमान के अलावा सुनील ग्रोवर और माधुरी दीक्षित को भी पीछे छोड़ दिया है। एमटीवी पर 'स्प्लिट्सविला' शो होस्ट करने वाले रोडीज फेम रणविजय इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। लिस्ट में सलमान चौथे जबकि माधुरी पांचवें नंबर पर हैं।



ऐसे की थी कपिल ने शुरुआत

कपिल ने अपने करियर की शुरुआत बतौर एक कॉमेडियन द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज-3 से की थी। बाद में कलर्स चैनल पर आने वाला उनका खुद का शो 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' भी काफी मशहूर हुआ। फिलहाल वो सोनी टीवी पर 'द कपिल शर्मा शो' होस्ट करते हैं।



प्रीति सिमोस को डेट कर रहे हैं कपिल

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कपिल शर्मा इन दिनों प्रीति सिमोस को डेट कर रहे हैं। बता दें कि प्रीति 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' की क्रिएटिव डायरेक्टर रह चुकी हैं। हालांकि, इस मामले में अभी तक प्रीति और कपिल का कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है और ना ही दोनों में से किसी ने भी डेट करने की बात पर खुलकर बोला है।
Tags :