🔴 TRENDING NOW!
सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी
🗺️ खेल ● BREAKING

Rio7th Day: सेमीफाइनल में सानिया-बोपन्ना की जोड़ी, बॉक्सिंग में आखिरी आठ में पहुंचे विकास, हॉकी में भारत ने खेला ड्रॉ

👤
Admin
👁 17898 व्यूज
📍 1
Rio7th Day: सेमीफाइनल में सानिया-बोपन्ना की जोड़ी, बॉक्सिंग में आखिरी आठ में पहुंचे विकास, हॉकी में भारत ने खेला ड्रॉ
ओलिंपिक खेलों के सातवां दिन भी भारत के लिए बिना मेडल के गुजर गया। शुक्रवार को केवल टेनिस और बॉक्सिंग से अच्छी खबर आई। टेनिस में सानिया मिर्जा और रोहन बोपन्ना की जोड़ी मिक्स्ड डबल्स के सेमीफाइनल में पहुंच गई। जबकि बॉक्सिंग में भारत के विकास यादव 75 किग्रा वेट कैटेगरी में क्वार्टरफाइनल में पहुंच गए। उधर हॉकी में भारत और कनाडा का मैच 2-2 से ड्रॉ रहा। जबकि तीरंदाजी में अतनु दास की हार के साथ ही भारत की उम्मीदें खत्म हो गईं। शूटिंग, बैडमिंटन और एथलेटिक्स के लिए भी शुक्रवार का दिन काफी खराब रहा। टेनिस से आई अच्छी खबर...टेनिस के मिक्स्ड डबल्स मुकाबलों में भारत की सानिया मिर्जा और रोहन बोपन्ना की जोड़ी सेमीफाइनल में पहुंच गई है। क्वार्टरफाइनल में भारतीय जोड़ी ने ब्रिटेन की हेदर वाटसन और एंडी मरे की जोड़ी को सीधे सेटों में हराया। सानिया और बोपन्ना ने ये मैच 6-4, 6-4 से जीत लिया।बॉक्सर विकास कृष्ण ने 75 किलो मेन्स मिडल वेट कैटेगरी में अपना दूसरा मुकाबला जीतकर क्वार्टर फाइनल में एंट्री कर ली।

इसके साथ ही विकास ने भारत के लिए मेडल की उम्मीद भी बरकरार रखी है।

प्री-क्वार्टर में विकास ने तुर्की के सिपल ओन्डर को 3-0 से मात दी।

विकास ने ये मुकाबला 83 के मुकाबले 88 प्वाइंट से जीता।

Tags :