🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

कोर्टयार्ड मेरियट में होगा खास होली डिनर

👤
Admin
👁 2989 व्यूज
📍 भोपाल
कोर्टयार्ड मेरियट में होगा खास होली डिनर
28 फरवरी 2018। होली वर्ष का एक ऐसा खास अवसर होता है जब उड़ते हुए रंगों के साथ हम अपने दिल के करीबी लोगों से मिलते हैं। यदि आप इस अवसर को होली पार्टी देकर अपने मित्रों, रिश्तेदारों या परिवार के सदस्यों के लिए और अधिक खास बनाना चाहते हैं तो कोर्टयार्ड मैरियट में आपकी इस ख्वाहिश का पूरा इंतजाम किया गया है। होटल के मल्टी कुजिन रेस्टोरेंट मोमो कैफे में 2 मार्च को शाम 7 बजे से रात 11 बजे तक फेस्टिव मूड के म्यूजिक और खास तरह के पकवानों व पेय पदाथों के साथ होली डिनर का आयोजन किया जा रहा है।



होटल के एक्जीकिटिव शेफ रविन्दर सिंह पंवार ने आज जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में होली डिनर के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि इस मौके पर जहां वे कुछ पारंपरिक डिशेज परोसेंगे तो वहीं साथ ही वे उनकी लजीज डिशेज भी भोपाल के व्यंजनप्रेमियों के समक्ष पेश करेंगे, ताकि रंगों के इस त्यौहार को और यादगार बनाया जा सके। डिनर की शुरूआत चाट काउंटर पर सजे स्वादिष्ट अपेटाइजर्स से होगी जिनमें बेडवी पूरी, कांजी वड़ा, खस्ता दाल कचौरी, प्याज कचौरी, पीपी समोसा, आगरा मूंगलेट तथा राजभोग वड़ा आदि शामिल होंगे। साथ ही एक स्पेशल लस्सी कॉर्नर पर स्ट्राबेरी, मेंगो और चास के स्वाद वाली ठण्डी लस्सी सर्व की जाएंगी। इस शाम का एक खास आकर्षण पण्डितजी की ठण्डाई होगी।



होली का त्यौहार बिना मीठे व्यंजनों के अधूरा माना जाता है को इसलिए इस अवसर पर होली में बनाये व खाये जाने वाले गुजिया, मावा कचौड़ी, मथुरा पेड़ा, बालूशाही, नारियल बर्फी जैसे ढेर सारे व्यंजन मेहमानों को परोसे जाएंगे।



Tags :