🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

लेट लतीफी के चलते अब तक शुरु नहीं हो पाया तीन शहरों में डीएनए लैब का काम...

👤
Admin
👁 4448 व्यूज
📍 Bhopal
लेट लतीफी के चलते अब तक शुरु नहीं हो पाया तीन शहरों में डीएनए लैब का काम...
01 मार्च 2018। मध्य प्रदेश में सरकार द्वारा कराए जाने वाले कामों में से अधिकांश लेटलतीफी का शिकार होकर समय पर पूरे नहीं हो पाते हैं। असका शिकार प्रदेश के तीन शहरों में बनने वाली डीएनए लैब भी हो गई हैं। हालात यह है कि दो शहरों में तो इस पर अभी काम भी शुरु नहीं हो पाया है, जब​कि भोपाल का काम कछुआ गति से चल रहा है जिसकी वजह से उसका काम पूरा होने में अभी कम से कम दो साल का समय लगने की संभावना बताई जा रही है। दरअसल सरकार ने राजधानी सहित इंदौर और ग्वालियर में डीएनए लैब की स्थापना का निर्णय लिया था। इसका काम जिस ठेकेदार को सौंपा गया था, उसे अपात्र पाए जाने पर ब्लैक लिस्टेड कर दिया गया। जिसके बाद अब फिर से टेंडर जारी किए जाने पड़ रहे हैं। डीएनए टेस्ट रिपोर्ट के अभाव में ढेरों आपराधिक प्रकरणों की विवेचना लंबित है। गौरतलब है कि राजधानी में करीब साढ़े पांच करोड़ के शुरुआती बजट से डीएनए लैब की स्थापना का लक्ष्य फिलहाल भूमि आवंटन और नीव खुदाई तक ही पहुंच सका है। ऐसे में इस लक्ष्य को पूरा होने में करीब दो साल लगता तय माना जा रहा है। वहीं इंदौर और ग्वालियर में प्रस्तावित डीएनए लैब के अगले चार पांच सालों तक बनने के आसार नहीं दिख रहे हैं। हालांकि पुलिस मुयालय ने इंदौर और ग्वालियर में खुलने वाली लैब के लिहाज से उपकरणों को खरीद लिया है। एक्सपर्ट को भी ट्रेनिंग देना शुरू कर दी गई है।



राजधानी में फाइबर फारेंसिक लैब भी

राजधानी में प्रस्तावित डीएनए लैब के साथ ही साइबर फारेंसिक लैब भी प्रस्तावित हैं जिससे मध्यप्रदेश के डीएनए जांच के अलावा साइबर अपराधों से संबंधित फारेंसिक जांचें भी होगी। इस लैब के लिए अध्यापक करीब दो करोड़ 30 लाख रुपए का बजट भी दिया गया है, जिससे डीएनए जांच को लेकर अत्याधुनिक उपकरणों की खरीदी की गई है। यह उपकरण भोपाल में डीएनए लैब शुरू होते ही शिट कर दिए जाएंगे। फिलहाल इनका उपयोग सागर स्थित फारेंसिक लैब में हो रहा है।



- डॉ. नवीन जोशी
Tags :